1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 13 January: लोहड़ी पर्व, जानिए बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 13 January: लोहड़ी पर्व, जानिए बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 12, 2021 05:49 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 05:49 pm IST

पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और दिन बुधवार है, जानिए पंचांग।

पंचांग 13 जनवरी 2021  - India TV Hindi
पंचांग 13 जनवरी 2021   Image Source : INDIA TV

पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और दिन बुधवार है। अमावस्या तिथि सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही लोहड़ी का त्योहार भी मनाया जायेगा। रात 12 बजकर 14 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर कल भोर 5 बजकर 28 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। कल सूर्य की मकर संक्रांति है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।  

आज का शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि - सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक
हर्षण योग - रात 12 बजकर 14 मिनट तक 
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र - पूरा दिन पूरी रात पार कर कल भोर 5 बजकर 28 मिनट तक

व्रत और त्योहार 
नए साल की शुरुआत होते ही सबसे पहले जो त्योहार आता है वो है लोहड़ी। हमेशा की तरह लोहड़ी इस बार भी 13 जनवरी को है और मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। लोहड़ी का त्योहार मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा के प्रमुख त्योहारों में से एक है लेकिन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और  चन्द्रोदय-चन्द्रास्त का समय 
सूर्योदय का समय- सुबह 6 बजकर 46 मिनट
सूर्यास्त का समय- शाम 5 बजकर 28 मिनट
चन्द्रोदय का समय- सुबह 6 बजकर 50 मिनट 
चंद्रास्त का समय- शाम 5 बजकर 37 मिनट

आज का राहुकाल 
दिल्ली
- दोपहर 12:30 से दोपहर 01:49 तक               
मुंबई - दोपहर 12:48 से दोपहर 02:11 तक          
चंडीगढ़ - दोपहर 12:31 से दोपहर 01:49 तक
लखनऊ - दोपहर 12:15 से दोपहर 01:35 तक
भोपाल - दोपहर 12:29 से दोपहर 01:50 तक 
कोलकाता - दोपहर पहले 11:46 से दोपहर 01:07 तक
अहमदाबाद - दोपहर 12:48 से दोपहर 02:10 तक
चेन्नई - दोपहर 12:18 से दोपहर 01:43 तक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल