1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 14 January: मकर संक्रांति, जानिए गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 14 January: मकर संक्रांति, जानिए गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 13, 2021 05:52 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 05:52 pm IST

पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन गुरुवार है, जानिए पंचांग।

पंचांग 14 जनवरी 2021 - India TV Hindi
पंचांग 14 जनवरी 2021  Image Source : INDIA TV

पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन गुरुवार है। प्रतिपदा तिथि सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। सूर्य की मकर संक्रांति है। सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर  4 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।  

आज का शुभ मुहूर्त

 प्रतिपदा तिथि - सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक
सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे - सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर 
श्रवण नक्षत्र - पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर  4 मिनट तक

व्रत और त्योहार
हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हिंदुओं की आस्था से जुड़े इस त्योहार में दान पुण्य का बहुत अधिक महत्व है। साथ ही इस दिन स्नान जैसे विशेष कार्यों का भी खास महत्व है। इस दिन लोग अपने घरों में ना केवल काली दाल की खिचड़ी बनाते हैं बल्कि उसे दान भी करते हैं। 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और  चन्द्रोदय-चन्द्रास्त का समय 
सूर्योदय का समय-
सुबह 6 बजकर 45 मिनट
सूर्यास्त का समय- शाम 5 बजकर 29 मिनट
चन्द्रोदय का समय- सुबह 7 बजकर 43 मिनट 
चंद्रास्त का समय- शाम 6 बजकर 40 मिनट

आज का राहुकाल 
दिल्ली -
दोपहर 01:49 से दोपहर बाद 03:08 तक  
मुंबई - दोपहर 02:11 से दोपहर बाद 03:34 तक           
चंडीगढ़ - दोपहर 01:49 से दोपहर बाद 03:07 तक      
लखनऊ - दोपहर 01:35 से दोपहर 02:55 तक 
भोपाल - दोपहर 01:51 से दोपहर बाद 03:12 तक 
कोलकाता - दोपहर 01:08 से दोपहर 02:29 तक
अहमदाबाद - दोपहर 01:10 से दोपहर बाद 03:31 तक      
चेन्नई - दोपहर 001:44 से दोपहर बाद 03:09 तक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल