1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 16 December: 16 दिसंबर से लग रहे खरमास, जानिए बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 16 December: 16 दिसंबर से लग रहे खरमास, जानिए बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 15, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Dec 15, 2020 07:41 pm IST

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है, जानिए पंचांग।

पंचांग 16 दिसंबर- India TV Hindi
पंचांग 16 दिसंबर Image Source : INDIA TV

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि शाम 4 बजकर 55 मिनट तक रहेगी उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। चंद्र दर्शन दिवस है। राज योग रात 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र भी रात 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त

द्वितीया तिथि - शाम 4 बजकर 55 मिनट तक
राज योग - रात 8 बजकर 4 मिनट तक
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र - रात 8 बजकर 4 मिनट तक

16 दिसंबर से लगेगा खरमास
16 दिसंबर से सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से खरमास लग जाएगा। यानी कि 16 दिसंबर से किसी भी मांगलिक कार्य को नहीं किया जा सकता। 25 नवंबर से शुरू हुई सहालग एक बार फिर चार महीने के लिए बंद हो जाएगी। खरमास 14 जनवरी तक रहेगा। 

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 37 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 11 मिनट

चंद्रोदय का समय:  सुबह 8 बजकर 9 मिनट
चंद्रास्त का समय :  शाम 7 बजकर 54 मिनट

आज का राहुकाल  
दिल्ली - दोपहर 12:17 से दोपहर 01:34 तक                                 
मुंबई -  दोपहर 12:35 से दोपहर 01:57 तक     
चंडीगढ़ -  दोपहर 12:18 से दोपहर 01:35 तक      
लखनऊ - दोपहर 12:02 से दोपहर 01:21 तक       
भोपाल - दोपहर 12:16 से दोपहर 01:36 तक  
कोलकाता - दोपहर पहले 11:33 से दोपहर 12:53 तक  
अहमदाबाद - दोपहर 12:35 से दोपहर 01:56 तक              
चेन्नई - दोपहर 12:05 से दोपहर 01:30 तक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल