1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 16 November: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भाई दूज, जानिए पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 16 November: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भाई दूज, जानिए पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2020 08:23 pm IST,  Updated : Nov 16, 2020 06:26 pm IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा सोमवार का दिन है, जानिए पंचांग।

16 नवंबर का पंचांग- India TV Hindi
16 नवंबर का पंचांग Image Source : INDIA TV

कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का मुहूर्त

प्रतिपदा तिथि - सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक 

द्वितीया तिथि - देर रात 3 बजकर 57 मिनट तक 
अतिगण्ड योग - शाम 7 बजकर 10 मिनट तक 
अनुराधा नक्षत्र - दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक 
सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 6 बजकर 16 मिनट से दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक

व्रत और त्योहार
16 नवंबर को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भइया दूज का त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है और उसके अच्छे की कामना करती है, साथ ही भाई अपनी बहन को कुछ उपहार स्वरूप देता है। 

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय
सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 16 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 9 मिनट
चंद्रोदय का समय:  रात 7 बजकर 14 मिनट
चंद्रास्त का समय :  शाम 6 बजकर 17 मिनट

आज का राहुकाल 
दिल्ली - सुबह 08:05 से सुबह 09:26 तक
मुंबई - सुबह 08:11 से सुबह 09:35 तक
चंडीगढ़ - सुबह 08:09 से सुबह 09:29 तक
लखनऊ - सुबह 07:48 से सुबह 09:09 तक
भोपाल - सुबह 07:58 से सुबह 09:20 तक
कोलकाता - सुबह 07:13 से सुबह 08:36 तक
अहमदाबाद - सुबह 08:16 से सुबह 09:39 तक
चेन्नई - सुबह 07:35 से सुबह 09:01 तक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल