1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 23 November: अक्षय नवमी व्रत, जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 23 November: अक्षय नवमी व्रत, जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 22, 2020 08:40 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 08:40 pm IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दिन सोमवार है, जानिए पंचांग।

पंचांग 23 नवंबर- India TV Hindi
पंचांग 23 नवंबर Image Source : INDIA TV

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दिन सोमवार है। नवमी तिथि रात 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी व्रत किया जाता है। लिहाजा अक्षय नवमी का व्रत किया जायेगा। कुष्मांड नवमी के अलावा ओडीशा में जगद्धात्री माता की पूजा की जाती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त 

नवमी तिथि - रात 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी

हर्षण योग - पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 8 मिनट तक 
शतभिषा नक्षत्र - दोपहर 1 बजकर 5 मिनट तक 
अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 23 मिनट से दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक

व्रत और त्योहार
कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी व्रत किया जाता है। लिहाजा अक्षय नवमी का व्रत किया जायेगा। कुष्मांड नवमी के अलावा ओडीशा में जगद्धात्री माता की पूजा भी की जाती है। 

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 21 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 8 मिनट
चंद्रोदय का समय:  दोपहर 1 बजकर 18 मिनट
चंद्रास्त का समय :  सुबह 1 बजकर 1 मिनट, 24 नवंबर 

आज का राहुकाल

दिल्ली - सुबह 08:10 से सुबह 09:29 तक  
मुंबई - सुबह 08:15 से सुबह 09:38 तक
चंडीगढ़ - सुबह 08:14 से सुबह 09:33 तक
लखनऊ - सुबह 07:53 से सुबह 09:13 तक
भोपाल - सुबह 08:02 से सुबह 09:23 तक
कोलकाता - सुबह 07:17 से सुबह 08:39 तक
अहमदाबाद - सुबह 08:20 से सुबह 09:42 तक
चेन्नई - सुबह 07:38 से सुबह 09:04 तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल