1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 29 November: जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 29 November: जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2020 06:54 pm IST,  Updated : Nov 28, 2020 06:54 pm IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और दिन रविवार है,जानिए पंचांग।

पंचांग 29 नवंबर  - India TV Hindi
पंचांग 29 नवंबर   Image Source : INDIA TV

कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और दिन रविवार है। चतुर्दशी तिथि दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। सुबह 10 बजकर 9 मिनट तक परिध योग रहेगा उसके बाद शिव योग लग जाएगा जो कि कल सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 3 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। दोपहर 12 बजकर 48 से देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक भद्रा रहेगी। त्रिपुरोत्सव भी मनाया जायेगा। आज के दिन भगवान विष्णु के मत्स्यावतार की पूजा की जाती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त

चतुर्दशी तिथि- दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक

परिध योग - सुबह 10 बजकर 9 मिनट तक
शिव योग- कल सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक
कृत्तिका नक्षत्र- कल सुबह 6 बजकर 3 मिनट तक
भद्रा- दोपहर 12 बजकर 48 से देर रात 1 बजकर 54 मिनट तकॉ
अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 25 मिनट से दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 25 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 7 मिनट

चंद्रोदय का समय:  दोपहर 4 बजकर 31 मिनट
चंद्रास्त का समय :  सुबह 6 बजकर 9 मिनट, 30 नवंबर

आज का राहुकाल

दिल्ली - शाम 04:05 से शाम 05:24 तक 
मुंबई - शाम 04:37 से शाम 06:00 बजे तक
चंडीगढ़   शाम 04:03 से शाम 05:21 तक
लखनऊ - दोपहर 03:53 से शाम 05:13 तक
भोपाल  -  शाम 04:12 से शाम 05:33 तक
कोलकाता  - दोपहर बाद 03:30 से शाम 04:51 तक
अहमदाबाद - शाम 04:32 से शाम 05:53 तक
चेन्नई  - शाम 04:14 से शाम 05:40 तक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल