1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 30 November: कार्तिक पूर्णिमा व्रत, जानिए सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 30 November: कार्तिक पूर्णिमा व्रत, जानिए सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 29, 2020 06:43 pm IST,  Updated : Nov 29, 2020 06:48 pm IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और सोमवार का दिन है, जानिए पंचांग।

पंचांग 30 नवंबर - India TV Hindi
पंचांग 30 नवंबर  Image Source : INDIA TV

कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि दोपहर 3 बजे तक ही रहेगी उसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी। इसके अलावा सुबह 10 बजकर 46 मिनट से लेकर कल दोपहर पहले 11 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। मांद्य चंद्रग्रहण है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि- दोपहर 3 बजे तक 
सिद्ध योग - सुबह 10 बजकर 46 मिनट से लेकर कल दोपहर पहले 11 बजकर 8 मिनट तक
रोहिणी नक्षत्र - पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 25 मिनट से दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक 

व्रत और त्योहार
हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तिथि के दिन कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है। ये कार्तिक मास का आखिरी दिन होता है। जिस तरह से कार्तिक मास को पावन माना गया है उसी तरह से कार्तिक पूर्णिमा को भी बहुत खास माना जाता है। इस दिन भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा अर्चना की जाती है। 

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ - 29 नवंबर , रविवार को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त - 30 नवंबर, सोमवार को दोपहर 3 बजे तक
कार्तिक पूर्णिमा संध्या का पूजा मुहूर्त- 30 नवंबर को शाम 5 बजकर 13 मिनट से शाम 5 बजकर 37 मिनट तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 26 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 7 मिनट

चंद्रोदय का समय:  दोपहर 5 बजकर 10 मिनट
चंद्रास्त का समय :  चंद्रास्त नहीं 

आज का राहुकाल

दिल्ली -  सुबह 08:15 से सुबह 09:33 तक
मुंबई - सुबह 08:18 से सुबह 9:41 तक
चंडीगढ़ - सुबह 08:19 से सुबह 9:37 तक
लखनऊ  - सुबह 07:57 से सुबह 09:16 तक
भोपाल  - सुबह 08:06 से सुबह 09:27 तक
कोलकाता - सुबह 07:21 से सुबह 08:43 तक    
अहमदाबाद  - सुबह 08:25 से सुबह 09:46 तक
चेन्नई - सुबह 07:41 से सुबह 09:07 तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल