1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 6 December: जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 6 December: जानिए रविवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2020 06:17 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 06:56 pm IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है, जानिए पंचांग।

पंचांग 6  दिसंबर - India TV Hindi
पंचांग 6  दिसंबर  Image Source : INDIA TV

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि शाम 7 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 28 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। साथ ही पूरा दिन पार कर रात 9 बजकर 58 मिनट पर चन्द्रमा और मघा नक्षत्र की युति रहेगी। जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त

षष्ठी तिथि-  7 बजकर 45 मिनट तक
वैधृति योग - कल सुबह 6 बजकर 28 मिनट तक 
आश्लेषा नक्षत्र - दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक
चन्द्रमा और मघा नक्षत्र की युति - पूरा दिन पार कर रात 9 बजकर 58 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 28 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 30 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 8 मिनट 

चंद्रोदय का समय:  रात 10 बजकर 31 मिनट
चंद्रास्त का समय :  सुबह 11 बजकर 17 मिनट

आज का राहुकाल
मुंबई - शाम 04:38 से शाम 06:01 तक                               
चंडीगढ़ - शाम 04:04 से शाम 05:21 तक      
लखनऊ - दोपहर बाद 03:54 से शाम 05:13 तक 
भोपाल  - शाम 04:13 से शाम 05:34 तक  
कोलकाता - दोपहर बाद 03:31 से शाम 04:52 तक  
अहमदाबाद - शाम 04:33 से शाम 05:54 तक
चेन्नई  - शाम 04:16 से शाम 05:42 तक 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल