1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. देवशयनी एकादशी के साथ बन रहा है विशाखा नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने होगी हर इच्छा पूरी

देवशयनी एकादशी के साथ बन रहा है विशाखा नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करने होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2019 06:40 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 06:49 pm IST

विशाखा नक्षत्र और हरिशयनी एकादशी के संयोग में आप कौन सा खास उपाय करके लाभ उठा सकते है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से इन उपायों के बारे में।

Devshayani ekadashi- India TV Hindi
Devshayani ekadashi

धर्म डेस्क: 12 जुलाई दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक विशाखा नक्षत्र चलेगा । आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से विशाखा 16वां नक्षत्र है, विशाखा का अर्थ होता है विभाजित शाखा । इस नक्षत्र में जन्में जातक मधुर वाचक एवं अपनी मीठी वाणी से सभी का मन मोह लेते हैं । इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति किसी न किसी रूप में सरकार से भी सम्बन्ध बनाये रखते हैं । साथ ही आज हरिशयनी एकादशी है । इसे 'देवशयनी', 'योगनिद्रा' या पद्मनाभा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है । आज से भगवान श्री विष्णु विश्राम के लिये क्षीर सागर में चले जायेंगे और पूरे चार महीनों तक वहीं पर रहेंगे।

इस दिन विशाखा नक्षत्र और हरिशयनी एकादशी के संयोग में आप कौन सा खास उपाय करके लाभ उठा सकते है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से इन उपायों के बारे में।

मेष राशि

अगर आप जीवन में अपनी तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं तो अपनी तरक्की को सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको थोड़े-से सफेद तिल लेने चाहिए और भगवान विष्णु को अर्पित करने चाहिए। आज के दिन भगवान को तिल अर्पित करने से जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

वृष राशि
अगर आप अपनी जिंदगी को हमेशा खुशहाली देखना चाहते हैं तो खुशहाली देखने के लिये आज के दिन आपको दो केले के फल लेने चाहिए और उन्हें भगवान के आगे अर्पित करना चाहिए। अब उन दोनों केलों पर ही एक-एक धूपबत्ती भी जलाएं। आज के दिन भगवान को केले का फल अर्पित करने और धूपबत्ती जलाने से आपकी जिंदगी हमेशा खुशहाल रहेगी।

ये भी पढ़ें- Devshayani Ekadashi 2019: 12 जुलाई को देवशयनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

मिथुन राशि
अगर आप अपनी नौकरी में अच्छी आमदनी पाना चाहते हैं तो अच्छी आमदनी पाने के लिये आज के दिन श्री विष्णु को हल्दी का टीका लगाएं और अपनी आमदनी बढ़ाने के लिये भगवान से प्रार्थना करें। आज के दिन श्री विष्णु को हल्दी का टीका लगाने से आपको जल्द ही अच्छी आमदनी मिलेगी।

कर्क राशि
अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों में हारमोनी क्रिएट करना चाहते हैं तो हारमोनी क्रिएट करने के लिये आज के दिन आपको भगवान विष्णु को माखन का भोग लगाना चाहिए। आज के दिन श्री विष्णु को माखन का भोग लगाने से आपके दाम्पत्य संबंधों में हारमोनी क्रिएट होगी।

ये भी पढ़ें- 12 जुलाई राशिफल: शुक्रवार को लग रहे है 2 दुर्लभ योग के साथ एकादशी, इन 6 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

सिंह राशि
अगर आप अपनी जिंदगी में भरपूर ऊर्जा बनाये रखना चाहते हैं तो भरपूर ऊर्जा बनाये रखने के लिये आज के दिन आपको भगवान विष्णु के मन्दिर में जाकर श्री विष्णु को कच्चा नारियल अर्पित करना चाहिए। आज के दिन भगवान को नारियल अर्पित करने से आपकी जिंदगी में भरपूर ऊर्जा बनी रहेगी।

कन्या राशि
अगर आप अपने परिवार के साथ संबंधों को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं तो संबंधों को बेहतर बनाये रखने के लिये आज के दिन आपको दूध में थोड़ा-सा केसर मिलाकर भगवान को भोग लगाना चाहिए। आज के दिन भगवान विष्णु को केसर मिले हुए दूध का भोग लगाने से परिवार के साथ आपके संबंध बेहतर बने रहेंगे।

तुला राशि
अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये आज के दिन आपको भगवान को गोले-मिश्री का भोग लगाना चाहिए। आज के दिन भगवान को गोले-मिश्री का भोग लगाने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने आस-पास पॉजिटिविटी बनाये रखना चाहते हैं तो पॉजिटिविटी बनाये रखने के लिये आज के दिन आपको भगवान विष्णु को पीले फूलों की माला बनाकर अर्पित करनी चाहिए। आज के दिन भगवान को पीले फूलों की माला अर्पित करने से आपके आस-पास पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

धनु राशि
अगर आप अपने घर में धन-धान्य की बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो धन-धान्य में बढ़ोतरी के लिये आज के दिन आपको पांच तुलसी दल लेकर श्री हरि को अर्पित करने चाहिए। आज के दिन भगवान को तुलसी दल अर्पित करने से आपके घर में धन-धान्य की निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि
अगर आप अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो बढ़ोतरी करने के लिये आज के दिन आप कोई एक पीले रंग की मीठाई लीजिये और उससे भगवान विष्णु को भोग लगाइए। आज के दिन भगवान को पीले रंग की मीठाई का भोग लगाने से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी ही बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि
अगर आप अपने भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको भगवान विष्णु को एक इलायची का जोड़ा अर्पित करना चाहिए। साथ ही स्वयं भी प्रसाद के रूप में इलायची खानी चाहिए। आज के दिन भगवान को इलायची अर्पित करने से आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी जरूर होगी।

मीन राशि
अगर आप अपने अन्दर ज्ञान की बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो ज्ञान की बढ़ोतरी के लिये आज के दिन आपको थोड़ा-सा केसर लेना चाहिए और उससे भगवान को तिलक लगाना चाहिए। भगवान को तिलक लगाने के बाद स्वयं अपने माथे पर भी तिलक लगाएं। आज के दिन भगवान को केसर का तिलक लगाने से आपके अन्दर ज्ञान की बढ़ोतरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल