1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 जुलाई राशिफल: शुक्रवार को लग रहे है 2 दुर्लभ योग के साथ एकादशी, इन 6 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

12 जुलाई राशिफल: शुक्रवार को लग रहे है 2 दुर्लभ योग के साथ एकादशी, इन 6 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2019 06:20 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 02:48 pm IST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है । इसके साथ ही 2 शुभ योग के साथ एकादशी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

12 july horoscope- India TV Hindi
12 july horoscope

धर्म डेस्क:  आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है । दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक विशाखा नक्षत्र चलेगा । आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से विशाखा 16वां नक्षत्र है, विशाखा का अर्थ होता है विभाजित शाखा। इस नक्षत्र में जन्में जातक मधुर वाचक एवं अपनी मीठी वाणी से सभी का मन मोह लेते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति किसी न किसी रूप में सरकार से भी सम्बन्ध बनाये रखते हैं ।

साथ ही आज हरिशयनी एकादशी है । इसे ‘देवशयनी’, ‘योगनिद्रा’ या पद्मनाभा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही रवि योग और सभी काम बनाने वाला सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहा है। जो कि दोपहर बाद 03:57 से सूर्योदय तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा।.आप खुद के कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी ।. आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा ।. आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं । पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं।.. आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं | शिवलिंग पर जल अर्पित करें, करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें- Devshayani Ekadashi 2019: 12 जुलाई को देवशयनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी।  आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- Sawan Month 2019: इस दिन से शुरु होगा सावन, इन शुभ योगों के साथ पड़ेगा पहला सोमवार

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल