1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 जुलाई राशिफल: शुक्रवार को लग रहे है 2 दुर्लभ योग के साथ एकादशी, इन 6 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

12 जुलाई राशिफल: शुक्रवार को लग रहे है 2 दुर्लभ योग के साथ एकादशी, इन 6 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2019 06:20 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 02:48 pm IST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है । इसके साथ ही 2 शुभ योग के साथ एकादशी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

12 july horoscope
12 july horoscope

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं।  हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से एक्स्ट्रा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।  किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिल सकता है। आप करियर में आगे बढ़ेंगे। कोई भी रूकावट आपको आगे बढ़ने से रोक नहीं पायेगी। ऑफिस में आपको लोगों से सहयोग मिलता रहेगा। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आपकोई नई योजना बना सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल