1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. धनतेरस में ऐसे करें विशेष मुहूर्त में पूजा और लग्न के अनुसार कब खरीदें कौन सी वस्तु, जानिए

धनतेरस में ऐसे करें विशेष मुहूर्त में पूजा और लग्न के अनुसार कब खरीदें कौन सी वस्तु, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2015 02:32 pm IST,  Updated : Nov 09, 2015 06:22 am IST

नई दिल्ली: दीपावली हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। दीपावली का त्योहार पांच दिनों का त्योहार होता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानी कि धनतेरस के दिन से दीपावली का त्योहार

Diwali special:धनतेरस में पूजन...- India TV Hindi
Diwali special:धनतेरस में पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और इसमें क्या खरीदें

नई दिल्ली: दीपावली हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। दीपावली का त्योहार पांच दिनों का त्योहार होता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानी कि धनतेरस के दिन से दीपावली का त्योहार शुरू हो जाता है। इस बार धनतेरस 9 नवंबर, सोमवार को पड़ रहा है।

ये भी पढ़े- दीपावली में ऐसे करें विधि-विधान से श्री गणेश की पूजा, शुभ मूहुर्त

धनतेरस के दिन खरीददारी का बहुत अधिक महत्व है। इसके साथ-साथ इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय धन्वंतरि भी अपने हाथ में कलश लेकर अवतरित हुए थे। जिस दिन भगवान अवतरित हुए थे उस दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी थी। जिसे धनतेरस के दिन पूजा का विधान है। जो कि दीपावली से दो दिन पहलें पडता है।

धन्वंतरि का कलश लेकर अवतरित होने के कारण इस दिन कोई बर्तन खरीदने पर आपको कई गुना ज्यादा फल मिलता है। धन्वंतरि को औषधि के देवता भी कहा जाता है।

धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इसके इस दिन उत्पन्न होने के कारण इस दिन इनकी ही पूजा की जाती है। साथ ही इस बार धनतेरस के दिन बहुत ही दुर्लभ योग है। यह योग सोम प्रदोष, चंद्र प्रधान, हस्त नक्षत्र और प्रीति योग का अनोखा संयोग भी बन रहा। यह योग संकेत दे रहा है कि इस दिन जो भी सामान खरीदा जाएगा उसका तेरह गुना लाभ होगा। जानिए धन्वंतरि की पूजा की विधि और किस लग्न में कौन क्या खरीदें ये भी जानिए।   

ये भी पढ़े-  दीपावाली पर इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा

अगली स्लाइड में जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल