1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. धनतेरस के दिन करें धन्वन्तरि स्त्रोत, होगा शुभ

धनतेरस के दिन करें धन्वन्तरि स्त्रोत, होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2015 07:02 am IST,  Updated : Nov 09, 2015 07:08 am IST

नई दिल्ली: आज धनतेरस है। जो कि दीपावली से दो  दिन पहले पड़ती है। इस दिन सभी नए -नए वस्तुओं की खरीददारी करते है। साथ ही ऐेसे उपाय करते है जिससे हमें धन की प्राप्ति

Diwali special: धनतेरस के दिन...- India TV Hindi
Diwali special: धनतेरस के दिन करें धन्वन्तरि स्त्रोत, होगा शुभ

नई दिल्ली: आज धनतेरस है। जो कि दीपावली से दो  दिन पहले पड़ती है। इस दिन सभी नए -नए वस्तुओं की खरीददारी करते है। साथ ही ऐेसे उपाय करते है जिससे हमें धन की प्राप्ति हो। इस दिन कुबेर की पूजा विधि-विधान से की जाती है। जिससे कुबरे भगवान प्रसन्न हो और अपनी कृपा बनाएं रखें।

ये भी पढ़े-

धनतेरस का दिन धन्वन्तरि त्रयोदशी या धन्वन्तरि जयन्ती भी होती है। जो आयुर्वेद के देवता का जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। धनतेरस के दिन धन और आरोग्य के देवता धनवन्तरि का पावन स्तोत्र पढ़ने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है साथ ही उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। जानिए क्या है धनवन्तरि का पावन स्तोत्र।


ऊं शंखं चक्रं जलौकां दधदमृतघटं चारुदोर्भिश्चतुर्मिः।
सूक्ष्मस्वच्छातिहृद्यांशुक परिविलसन्मौलिमंभोजनेत्रम॥
कालाम्भोदोज्ज्वलांगं कटितटविलसच्चारूपीतांबराढ्यम।
वन्दे धन्वंतरिं तं निखिलगदवनप्रौढदावाग्निलीलम॥
 
ऊं नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥

ये भी पढ़े- दीपावली में लक्ष्मी पूजा के समय कभी न भूलें ये काम करना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल