1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नरक चतुर्दशी 2017: छोटी दीवाली के दिन करें ये काम, होगी हर परेशानी दूर

नरक चतुर्दशी 2017: छोटी दीवाली के दिन करें ये काम, होगी हर परेशानी दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 17, 2017 10:28 am IST,  Updated : Oct 18, 2017 06:45 am IST

छोटी दीवाली के दिन हमें आलस्य और पाप को छोडना चाहिए। इस दिन लक्ष्मी की कृपा भी आपके ऊपर बरसती है। बस आपको मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उपायों को अपनाएं। जानिए इन उपायों के बारें में। जिससे आपकी हर समस्या से निजात मिल जाएं।

diya
diya

इस कारण मनाई जाती है नरक चतुर्दशी

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन श्री कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था। नरकासुर ने जो 16 हजार कन्याओं को बंदी करा था। उन्हें भगवान श्री कृष्ण ने आजाद कराया था।

इन बंदी कन्याओं ने श्री कृष्ण से कहा कि अब यह समाज हमें स्वीकार नही करेगा। इसलिए आप ही कोई उपाय बताएं। जब श्री कृष्ण ने सत्यभामा की मदद से सभी कन्याओं से विवाह कर लिया।  नरकासुर का वध और 16 हजार कन्याओं के बंधन से मुक्त होने के कारण इसे नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल