1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार को 8 में से करें कोई 1 उपाय, भगवान हनुमान प्रसन्न होकर देगें वरदान

मंगलवार को 8 में से करें कोई 1 उपाय, भगवान हनुमान प्रसन्न होकर देगें वरदान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2018 09:31 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 09:31 pm IST

मंगलवार के दिन हनुमान जी का ध्यान करने से मंगल ग्रह के दोष समाप्त होते हैं, किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव न्यूनतम होता है, मन को शांति प्राप्त होती है और साथ ही यह दिन कर्ज से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। जानिए आज कौन सा उपाय करना होगा

marriage
marriage

संतान के विवाह में देरी
अगर आपकी संतान के विवाह में देरी हो रही है या फिर उसकी कुंडली में मंगल दोष है तो अपनी संतान से कहें कि वह 11 मंगलवार तक नियमित व्रत करें। ऐसा करने से मंगल दोष से जल्द ही मुक्ति मिलेगी और संतान का विवाह भी जल्द ही हो जाएगा।

दांपत्य जीवन में खुशी के लिए
यदि आपके दांपत्य जीवन में खुशियां कहीं गुम हो गई हैं या फिर आपकी लाइफ में गम ने दस्तक दे दिया है, तो मंगलवार के दिन सुबह हनुमान मंदिर जाकर, उनके चरणों में लाल रंग का फूल अर्पित करें। इससे आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।

प्रेत आत्मा से मुक्ति के लिए
अगर आपको शक है कि आपका घर प्रेत- बाधा से घिरा हुआ है तो इस सबसे मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन शाम के समय लाल कपड़े में थोड़ा-सा सिंदूर, तांबे का पैसा और काले तिल रखकर पोटली बना कर बांध लें, फिर इस पोटली को घर की चारों दिशाओं में घुमाकर,  पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। उपाय के लिए जाते समय रास्ते में किसी से भी बातचीत न करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल