1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मां लक्ष्मी को बिल्कुल भी अर्पित न करें ये चीजें, हो जाएगी रुष्ट

मां लक्ष्मी को बिल्कुल भी अर्पित न करें ये चीजें, हो जाएगी रुष्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2021 07:59 am IST,  Updated : Mar 30, 2021 07:59 am IST

मां लक्ष्मी की पूजा करते समय विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिन्हें मां लक्ष्मी को नहीं चढ़ाना चाहिए।

मां लक्ष्मी को बिल्कुल भी अर्पित न करें ये चीजें, हो जाएगी रुष्ट- India TV Hindi
मां लक्ष्मी को बिल्कुल भी अर्पित न करें ये चीजें, हो जाएगी रुष्ट Image Source : INSTAGRAM/MYASTRON_ASTROLOGY

धन और संपत्ति की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि मां लक्ष्मी का जन्म समुद्र से हुआ था। जिसके बाद उनका विवाह भगवान विष्णु से विवाह हुआ था। मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन-वैभव की प्राप्ति होती है। अगर मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाए तो आपको घर दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करते समय विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिन्हें मां लक्ष्मी को नहीं चढ़ाना चाहिए। 

भगवान विष्णु को तुलसी काफी प्रिय है। उनकी पूजा अर्चना में जरूर चढ़ाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार शलिग्राम स्वरुप में उनका विवाह तुलसी से हुआ था। जिसके कारण वह मां लक्ष्मी की सौतन बन गई। जिसके कारण भोग लगाते समय तुलसी या फिर तुलसी मंजरी को नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे वो नाराज हो सकती है। 

घर पर मौजूद ये चीजें तुरंत हटा दें, नहीं तो मां लक्ष्मी कर देंगी आपका त्याग

मां लक्ष्मी को सफेद रंग और वस्त्र बिल्कुल भी नहीं चढ़ाने चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी सुहान और सौभाग्य की निशानी है। इसलिए उन्होंने हमेशा लाल रंग का फूल, सिंदूर और वस्त्र चढ़ाना चाहिए। 

Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा की फर्श पर कराएं काला रंग, पूरे परिवार पर पड़ेगा ये प्रभाव

मां लक्ष्मी की पूजा करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए देवी भागवत पुराण के अनुसार लक्ष्मी पूजन बिना प्रथम गणेश वंदन के सफल नहीं होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल