1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. करोड़पति बनने के लिए आज राशिनुसार करें शनि देव संबंधी ये उपाय और फिर देखें कमाल

करोड़पति बनने के लिए आज राशिनुसार करें शनि देव संबंधी ये उपाय और फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 05, 2018 06:29 am IST,  Updated : Jul 05, 2018 06:29 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं, जो कि न्याय के देवता, यानी कर्मफल दाता हैं। इसलिए आज शनि भगवान के राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ।

Religion
Image Source : PTIReligion

सिंह राशि
हर प्रकार के भय, कष्ट आदि से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद श्री भैरव को जलेबी का भोग लगाएं। लेकिन अगर आस-पास कहीं भैरव जी का मंदिर न हो तो अपने घर में ही किसी उचित जगह पर बैठकर मानसिक रूप से भैरव जी का ध्यान करें और ध्यान में ही उन्हें जलेबी का भोग लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपको हर प्रकार के भय, कष्ट आदि से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि
अगर आप किसी न्यायिक मामले में फंसे हुए हैं और आपको उससे बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है तो आज के दिन आपको शनिदेव के इस मूल मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।
आज के दिन शनिदेव के इस मूलमंत्र का जाप करने से आपको जल्द ही न्यायिक मामलों से बाहर निकलने का रास्ता सूझेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल