1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि प्रदोष व्रत: इनमें से करें कोई 1 उपाय, होगी सुख-संपत्ति की प्राप्ति

शनि प्रदोष व्रत: इनमें से करें कोई 1 उपाय, होगी सुख-संपत्ति की प्राप्ति

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 05, 2017 07:19 am IST,  Updated : Aug 05, 2017 07:19 am IST

शनि प्रदोष व्रत के दिन ये उपाय करने से शनि की कृपा बनी रहेगी। इसके साथ ही आपकी कुंडली में लगा साढ़े साती का प्रभाव कम होगा। जानिए इन उपायों के बारें में।

lord hanuman
lord hanuman

करें भगवान हनुमान के ये उपाय

  • शनिदेव ने एक बार हनुमान जी को यह वचन दिया था कि वे हनुमान की पूजा करने वालों को कभी भी कोई कष्ट नहीं देंगे। इसलिए शनि के दोषों से बचने के लिये अगर शनि के साथ-साथ हनुमान जी के भी उपाय किए जाएं, तो मनोकामना जल्द ही पूरी होती है। जानिए भगवान हनुमान को कैसे करें प्रसन्न।
  • इस दिन जहां शनिदेव को तिल, तेल, काले वस्त्र आदि चढ़ाए जाते हैं, वहां हनुमान जी को सिंदूर, लाल चंदन, फूल, चावल व लाल वस्त्र चढ़ाएं। साथ ही हनुमान जी को गुड़ से बनी किसी चीज़ का भोग लगाएं, इससे हनुमान जी के साथ-साथ शनिदेव भी आपसे प्रसन्न होंगे और उनकी असीम कृपा आप पर बनी रहेगी।      
  • जिनकी साढ़े-साती चल रही हो, उन्हें आज के दिन हनुमान जी पर चमेली का तेल चढ़ाना चाहिए।
  • वहीं 8 बरगद के पत्ते या फिर देशांतर से मदार या ढाक के पत्ते काले धागे में पिरोकर या फिर लौंग लगा हुआ पान का बीड़ा हनुमान जी पर चढ़ाने से शनि बाधा से मुक्ति मिलती है।
  • आठ बादाम लाकर, उन्हें हनुमान जी के पैरों में स्पर्श कराकर आधे बादाम काले कपड़े में बांधकर घर की पश्चिम दिशा में छुपाकर रखने से शनि का कोप शांत होता है, बाकी आधे हनुमान जी को अर्पित कर दें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल