1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सौभाग्य पंचमी: आज करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

सौभाग्य पंचमी: आज करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2017 09:19 am IST,  Updated : Oct 25, 2017 09:19 am IST

आज सौभाग्य पंचमी के दिन बुधवार के संयोग से कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। भाग्य का सितारा चमक उठता है। बिजनेस में अपने आप तरक्की होती चली जाती है और मेहनत का दोगुना फल मिलता है। जानिए क्या करें आज उपाय....

sobhagya panchmi
sobhagya panchmi

दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदलने के लिए
बरगद का एक बड़ा-सा पत्ता लें और उसे घर पर लाकर, साफ पानी से धोकर उस पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर अपने घर के मन्दिर में रख लें।

अगर आज आप किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं, किसी नौकरी की तलाश में जा रहे हैं या लड़की के लिये रिश्ता देखने जा रहे हैं तो घर की किसी महिला से कहें कि वह आपके ऊपर से मुट्ठी में काली उड़द की दाल लेकर, वारकर नीचे जमीन पर छोड़ दें। ऐसा करने से आपको  अपने कार्य में सफलता जरूर मिलेगी।

धन लक्ष्मी के लिए
आज के दिन एक सूखा नारियल लेकर उसे ऊपर से काट दें। अब इस कटे हुए नारियल में बुरा तथा घी मिलाकर भर दें और फिर कटा हुआ हिस्सा वापस उस पर रख दें। इस नारियल को चींटियों के बिल के पास मिट्टी में दबा दें। इस उपाय से धन लक्ष्मी की प्राप्ति होती है और समृद्धि मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल