1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बिजनेस में बरसानी है सूर्यदेव की कृपा, तो आज करें इनमें से कोई 1 उपाय

बिजनेस में बरसानी है सूर्यदेव की कृपा, तो आज करें इनमें से कोई 1 उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2017 07:21 am IST,  Updated : Dec 24, 2017 07:21 am IST

सूर्य की विभिन्न शुभाशुभ स्थितियों के क्या परिणाम हो सकते हैं और उनके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए और शुभ प्रभाव सुनिश्चित करने के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जिससे कि बिजनेस में खूब तरक्की हो।

Sun
Sun

  • आंखों की समस्या से बचने के लिए रविवार के दिन सूर्य भगवान को पानी में चावल डालकर अर्घ्य जरूर दें। आंखों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • घर-परिवार में आर्थिक रूप से किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए किसी जरूरतमंद को गेहूं का दान करें। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
  • अगर आपको अपनी इच्छा के बगैर बार-बार घर बदलना पड़ रहा है, तो घर में तांबे का टुकड़ा या कोई बर्तन खरीद कर लाएं। आपकी समस्या का हल जल्दी ही निकलेगा।
  • जिंदगी में माता, भूमि-भवन और वाहन का सुख प्राप्त करने के लिये 30 दिनों तक शरीर पर शुद्ध सोना या चांदी जरूर पहनें। जल्द ही असर देखने को मिलेगा।
  • घर में अनचाहे खर्चों से बचाव के लिए दिन के समय घर का बरामदा खुला रखना चाहिए, ताकि सूर्य की पर्याप्त रोशनी घर के अन्दर आ सके। जल्द ही लाभ देखने को मिलेगा।
  • अपनी किसी खास इच्छा की पूर्ति के लिए अगले 7 रविवार तक किसी मन्दिर में या किसी जरूरतमंद को मूली दान करें।  आपकी इच्छा जल्दी ही पूरी होगी।
  • करियर में सफलता के लिए और पिता की तरक्की के लिए प्रत्येक रविवार के दिन अपना सिर ढककर रखें और सिर पर शरबती या सफेद रंग की टोपी या पगड़ी पहनकर रखें।  करियर में सफलता मिलेगी और पिता की तरक्की सुनिश्चित होगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल