1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को बन रहे है एक साथ दुर्लभ योग और नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

बुधवार को बन रहे है एक साथ दुर्लभ योग और नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 22, 2019 07:06 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 07:06 pm IST

आज माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज सौभाग्य योग और मघा नक्षत्र है। जानें कौन से उपाय करना होगा शुभ।

Money
Money

तुला राशि
अगर आप अपने जोड़ों के दर्द की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको केतु का उपाय करना चाहिए। आज के दिन आपको केतु यंत्र की स्थापना करके उसकी उचित प्रकार से पूजा करनी चाहिए और उस पर केतु के मंत्र का जप करना चाहिए। केतु का मंत्र इस प्रकार है -
' ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम: 
आप इस मंत्र का जितना ज्यादा जप करेंगे, आपका यंत्र उतना ही प्रभावशाली होगा, लेकिन ध्यान रहे जप शुरू करने से पहले ही आपको जितना जप करना है, उसका संकल्प ले लें। इस प्रकार जप करने के बाद घर में उचित स्थान पर यंत्र की स्थापना कर लें

वृश्चिक राशि
अगर आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं या आप चाहते हैं कि उसे जीवन में एक बेहतर मार्ग मिल सके, तो आज के दिन अपनी संतान के हाथों से किसी जरूरतमंद को काले कंबल का दान करवाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान को जीवन में एक बेहतर मार्ग मिलेगा और उसके भविष्य को लेकर आपकी सारी चिंताएं दूर होगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइल में पढ़ें और राशि के उपयों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल