1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को बन रहे है एक साथ दुर्लभ योग और नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

बुधवार को बन रहे है एक साथ दुर्लभ योग और नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 22, 2019 07:06 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 07:06 pm IST

आज माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज सौभाग्य योग और मघा नक्षत्र है। जानें कौन से उपाय करना होगा शुभ।

Money
Money

कुंभ राशि
अगर आप डेंटिस्ट का काम करते हैं, तो उसमें सफलता पाने के लिए आज के दिन एक बर्तन में जल लेकर, उसमें कुमकुम डालें और प्रार्थना करते हुए बरगद के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। साथ ही अपने भांजे को शर्ट गिफ्ट करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि
अगर आप अपने परिवार के साथ संबंधों को बेहतर और मजबूत बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन गणेश जी को हल्दी का तिलक लगाएं। साथ ही उन्हें पुष्प अर्पित करें| आज के दिन ऐसा करने से परिवार के साथ आपके संबंध बेहतर और मजबूत होंगे। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय मीन राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल