1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Diwali Special: दीपावली में भूलकर भी न करें ये काम, हो जाएंगी मां लक्ष्मी रुष्ट

Diwali Special: दीपावली में भूलकर भी न करें ये काम, हो जाएंगी मां लक्ष्मी रुष्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 26, 2016 03:39 pm IST,  Updated : Oct 30, 2016 06:59 am IST

कभी-कभी दीपावली के इन दिनों में हम बिना जानें कुछ ऐसे काम कर देते है जिससे महालक्ष्मी क्रोधित हो जाती है। जानिए ऐसी ही कुछ कामों के बारें में जिसके करने से माता लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती है। जानिए कौन से काम नहीं करने चाहिए...

drink
drink

नशा न करें
शास्त्रों के अनुसार इन दिनों में किसी भी प्रकार का नशा करना वर्जित माना जाता है। जो लोग दीपावली के दिन नशा करते हैं, वे सदैव दरिद्र ही बने रहते हैं। नशा अभिशाप के समान माना गया है। साथ ही घर की पवित्रता नष्ट होती है, शांति भंग हो सकती है, वाद-विवाद हो सकते हैं और धार्मिक कर्म ठीक से पूर्ण नहीं हो पाते हैं। इसलिए इन दिनों में नशे से दूर रहना चाहिए।

अपने से बड़ो का करें आदर
शास्त्रों में लिखा है कि अपने से बड़े का हमेशा आदर करना चाहिए। कभी भी उनसे गलत तरीके से व्यवहार नही करना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवता क्रोधित होते है। इसी तरह दीपावली के दिनों में तो बिल्कुल भी किसी को परेशान या फिर किसी बडे इंसान को सताएं न। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी दरिद्रता नही आती है।

किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें
दीपावली के दिनों में किसी से भी किसी बात पर बहस या झगड़ा न करें। परिवार के सभी सदस्यों को मिलजुल कर प्रेम से रहना चाहिए। जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही आप पर माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी। घर में शांति रहने से उस घर में कभी भी लक्ष्मी नही जाती है। इसलिए सभी को प्रेमपूर्वक रहना चाहिए।

अगली स्लाइड में पढ़े और कौन से काम नहीं करने चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल