1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कार्तिक मास के दिनों में भूलकर भी न करें ये काम

कार्तिक मास के दिनों में भूलकर भी न करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 19, 2016 10:15 pm IST,  Updated : Oct 19, 2016 10:15 pm IST

पुराणों में इन 7 कामों को माना जाता है जिसका विधि विधान से करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही जानिए कौन से काम इस मास में नहीं करना चाहिए।

kartik month
Image Source : PTIkartik month

भूलकर भी न करें ये काम

तेल सिर्फ एक दिन ही लगाएं
पुराणों में माना जाता है कि इस मास में तेल लगाना वर्जित है। आप सिर्फ कार्तिक मास में केवल एक बार नरक चतुर्दशी यानि कि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन ही शरीर पर तेल लगाना चाहिए।

दलहन निषेध
कार्तिक मास में कोई भी दाल जैसे कि उड़द, मूंग, मसूर, चना, मटर, राई आदि नहीं खाना चाहिए। इस माह में हल्का आहार करना चाहिए। साथ ही गरिष्ठ भोजन से परहेज करना चाहिए।

ब्रह्मचर्य का करें पालन
ब्रह्मचर्य का मतलब है कि किसी भी आचरण में लिफ्त न होना, केवल भगवान की भक्ति करना है। कार्तिक मास में ब्रह्मचर्य का पालन करना बपुत महत्वपूर्ण है। अगर आप इसका पालन नही करते है, तो पति-पत्नी को दोष लगता है। साथ ही अशुभ फल मिलता है।

संयम रखें
इस माल में खुद में संयम होना चाहिए। अगर आप व्रत रखते है तो आपको एक तपस्वी की तरह व्यवहार रखना चाहिए यानि कि काम की बातें करनी चाहिए हो सकें तो कम ही बोलना चाहिए। किसी की बुराई या लडाई नही करना चाहिएं। अपने चंचल मन में संयम रखना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल