1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी तकिया के नीचे घड़ी रखकर न सोएं, हो सकता है भारी नुकसान

भूलकर भी तकिया के नीचे घड़ी रखकर न सोएं, हो सकता है भारी नुकसान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 14, 2017 08:25 am IST,  Updated : Sep 14, 2017 09:25 am IST

आमतौर पर सभी कि आदत होती है कि अपनी घड़ी तकिया के नींचे रखकर सोते है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते है कि यह स्वास्थ्य में तो प्रभाव डालती ही है। इसके साथ ही वास्तु के अनुसार आपकी लाइफ में भी प्रभाव डालती है। जानिए कैसे

watch- India TV Hindi
watch

धर्म डेस्क:  अपना हर काम हम समय के अनुसार या समय देखकर ही करते हैं और समय देखने के लिए घर में या ऑफिस में एक घड़ी की आवश्यकता तो होती है। जिसके बिना हम समय पर कहीं नहीं पहुंच सकते है। आमतौर पर हर किसी को अपनी कलाई में घड़ी बांधने का शौक है, लेकिन कई बार हम ऐसी गलती कर देते है जो कि हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ आपकी लाइफ में भी बहुत अधिक फर्क डालती है।

जिस तरह दीवार की घड़ी के बारें में वास्तु शास्त्र में बताया गया है। उसी तरह हाथ की घड़ी के बारें में भी बताया गया है कि किस जगह रखने से आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। आमतौर पर देखा गया है कि लोग अपने हाथ में पहनी जाने वाली घड़ी को सोते समय अपने तकिये के नीचे रखकर सोते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी तकिये के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए।

तकिये के नीचे घड़ी रखकर सोने से उसकी आवाज़ नींद में खलल तो डालती ही है, साथ ही उससे निकलने वाली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगें हमारे दिमाग और हृदय पर बुरा प्रभाव भी डालती हैं। इन तरंगों के चलते पूरे कमरे में नेगेटिव ऊर्जा पैदा हो जाती है जो आपकी मन की शांति को भंग कर देती है और तनाव पैदा कर देती है। साथ ही आपकी विचारधारा को नकरात्मक बना देती है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल