1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सितंबर माह का आखिरी दिन, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

सितंबर माह का आखिरी दिन, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2017 02:36 pm IST,  Updated : Sep 29, 2017 02:36 pm IST

आज के दिन शाम 6 बजकर 15 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जायेगा और दशमी तिथि आज रात 1 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। जिसके कारण हर राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
का दिन खास रहने वाला है। आज धन प्राप्ति के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। साथ ही जमा पूंजी को किसी नये बिजनेस में लगाने के लिए भी दिन अच्छा है। इस राशि की महिलायें खुद को ऊर्जावान और आकर्षण से भरा हुआ महसूस करेंगी।  

 

इस राशि के फिल्म और थियेटर से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन लकी साबित हो सकता है। किसी अच्छे प्रॉडक्शन हाउस से आपको ऑफर मिल सकता है। आज किसी सुहागिन को हरे रंग की साड़ी दिलायें, तरक्की जरुर मिलेगी।

कर्क राशि
आज का दिन ठीक रहेगा। ऑफिस में आज काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहेगा जिससे आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान हो सकते हैं। अपनों की मदद से सभी परेशानियों का हल निकलेगा । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके नए दोस्त बनेंगे। किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।  

आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। किसी बात पर ज़्यादा बहस या विवाद ना करें। आपसी सहमति से हल निकल जायेगा। धार्मिक स्थान पर जरूरतमंदों को भोजन करायें। सभी बिगड़े काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल