1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 58 साल बाद गणेश चतुर्थी पर विशेष संयोग, 10 नहीं 11 दिन मनेगा गणेशोत्सव

58 साल बाद गणेश चतुर्थी पर विशेष संयोग, 10 नहीं 11 दिन मनेगा गणेशोत्सव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2017 10:53 am IST,  Updated : Aug 22, 2017 10:57 am IST

णेश चतुर्थी भाद्र पद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस बार यह शुक्रवार, 25 अगस्त को पड़ रही है। इस बार विशेष संयोग है जानिए..

lord gamesha- India TV Hindi
lord gamesha

धर्म डेस्क:  भारत में साल भर में हिंदू धर्म में कई तरह के बड़े त्यौहार मनाए जाते है। इन्ही त्यौहारों में गणेश चतुर्थी भी है। गणेश चतुर्थी भाद्र पद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस बार यह शुक्रवार,  25 अगस्त को पड़ रही है।

इस त्योहार को इतनें धूम-धाम से मनाने का कारण है इस दिन गणेश जी का जन्म दिन। इस दिन महिलाएं अपनें पुत्र के लिए व्रत रखती है। इस बार श्री गणेश का घर आगमन बहुत ही शुभ है। इस बार गणेश चतुर्थी को बहुत ही शुभ संयोग लग रहा है। इसके साथ ही इस बार गणेशोत्सव 10 दन का न होकर 11 दिन का होगा।  

शनि कर रहा है राशि परिवर्तन

गणेश चतुर्थी को रवियोग होने के साथ-साथ शनि ग्रह अपनी राशि परिवर्तित कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे है। जो कि 25 अगस्त को शाम 5 बजकर 19 मिनट में राश परिवर्तन करेंगे। जिसके कारण हर राशि पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। ऐसा संयोग 58 रसाल पहले 1959 में पड़ा था।  

ये भी पढ़े:

लग रहे है ये शुभ योग
ज्योतिषचार्य के अनुसार इस बार शनि के मार्गीय होने के साथ-साथ हस्त नक्षत्र में अमृत योग, रवियोग, शुभ योग और बुध दिव्य योग में स्थापना होगी। इस दिन विधि-विधान के साथ श्री गणेश की पूजा करने से विशेष फल मिलेगा। इस दिन अपने संतान के लिए विधि-विधान के से पूजा करें। जिससे उनकी उम्र लंबी हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल