1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अगर पैर की अंगुली का शेप है ऐसा, तो आप है सम्मानित व्यक्ति

अगर पैर की अंगुली का शेप है ऐसा, तो आप है सम्मानित व्यक्ति

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 18, 2017 11:05 am IST,  Updated : Aug 18, 2017 11:05 am IST

पैरों के तलवों की तरह पैरों की उंगलियां और अंगूठे का आकार भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताता है। सबसे पहले हम बात करेंगे ऐसे लोगों के बारे में जिनके पैरों की उंगलियां अंगूठे से घटते क्रम में हो...

finger- India TV Hindi
finger

धर्म डेस्क: हम रोजाना न जाने किचने लोगों से मिलते है। कुछ आपको पसंद आते है और कुछ नहीं। कई बार होता है कि हम सामने वाले पर खुद से ज्यादा विश्वास कर लेते है। जो कि बाद में आपकी परेशानी का कारण बन जाती है। कहा जाता है कि हम किसी को थोड़ी देर में नहीं समझ सकते है कि वो सच में हमसे चाहता क्या है।  

सामुद्रिक शास्त्र ऐसा ही शास्त्र है। जिससे आप सिर्फ शरीर की बनावट से ही किसी के चरित्र का आसानी से पता लगा सकते है। धर्म ग्रंथ के अनुसार माना जाता है कि इस शास्त्र को भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। यह एक ऐसा शास्त्र है जिससे आप किसी भी अंग के आधार से किसी के बारें में जान सकते है।

ये भी पढ़े:

पैरों के तलवों की तरह पैरों की उंगलियां और अंगूठे का आकार भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताता है। सबसे पहले हम बात करेंगे ऐसे लोगों के बारे में जिनके पैरों की उंगलियां अंगूठे से घटते क्रम में हो, यानी कि अंगूठे को छोड़कर शेष सारी उंगलियां एक के बाद एक छोटी हो, तो ऐसे लोग दूसरों पर अपनी ताकत आज़माने का प्रयास करते हैं।

सीधे शब्दों में कहें तो ये दूसरों पर अपनी धाक जमाने वाले होते हैं। पैरों की ऐसी बनावट ही इन्हें अधिकार जताने वाली बनाती है। ये लोग चाहते हैं कि इन्हें हर जगह मान-सम्मान मिले और दूसरे लोग इनसे राय लेकर ही कोई काम करें। यदि घर-परिवार या फिर किसी अन्य जगह पर इनकी उपस्थिति होते हुए भी इनसे सलाह न ली जाये तो इनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल