1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गणेश चतुर्थी: गणपति को करना है खुश, तो राशिनुसार करें ये छोटे सा उपाय

गणेश चतुर्थी: गणपति को करना है खुश, तो राशिनुसार करें ये छोटे सा उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 17, 2018 03:09 pm IST,  Updated : May 17, 2018 03:09 pm IST

प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी मनायी जाती है, जबकि प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी मनायी जाती है। जीवन में शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये और नौकरी में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये अलग- अलग राशि वालों को क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

ganesha  chaturthi
ganesha  chaturthi

धनु राशि
अगर आप अपने बच्चों के करियर की तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं और उनकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन आप गणेश जी के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ‘वक्रतुण्डाय हुम्।‘ आज के दिन भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप करने से आपके बच्चों को अपने करियर में तरक्की मिलेगी और आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी।

मकर राशि
अगर आप अपनी किसी विशेष इच्छा की पूर्ति करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज के दिन आप सुबह स्नान आदि के बाद भगवान गणेश की विधि-पूर्वक पूजा करें। फिर एक मुट्ठी सफेद तिल के दाने लें। साथ ही भगवान की प्रतिमा के सामने कोई एक बर्तन रख दें। अब अपने दायें हाथ से थोड़े-थोड़े तिल के दाने लेकर भगवान के सामने रखे उस बर्तन में डालते जायें और तिल डालते समय ‘श्री गणेशाय नमः’ मंत्र का जाप करना न भूलें। इस प्रकार 11 बार तिल के दाने भगवान के सामने रखने हैं और मंत्र का जाप करना है- ‘श्री गणेशाय नमः’। पूजा के बाद उन तिल के दानों को पक्षियों को डाल दें या गाय को खिला दें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल