1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गणेश चतुर्थी: आज गणपति की राशिनुसार ऐसे करें पूजा, होगी मनचाही इच्छा पूरी

गणेश चतुर्थी: आज गणपति की राशिनुसार ऐसे करें पूजा, होगी मनचाही इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2018 03:05 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 03:05 pm IST

आज संकष्टी चतुर्थी के दिन आपको भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही आज संकष्टी गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के निमित्त व्रत करने का भी विधान है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें उपाय...

Ganesha chaturthi
Ganesha chaturthi

कुंभ राशि
अगर आप कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, लेकिन आपको उसके शुरुआत करने का तरीका समझ नहीं आ रहा है या आपको रोजगार शुरू करने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो आज के दिन आपको भगवान गणेश के इन बारह नामों का जप करना है।

वे बारह नाम इस प्रकार हैं- सुमुख, एकदन्त, कपिल, गजकर्ण, लम्बोदर, विकट, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचन्द्र, गजानन और विघ्नविनाशन आज के दिन भगवान गणेश के इन बारह नामों का जप करने से आपको रोजगार शुरू करने में जो भी दिक्कतें आ रही हैं, उनसे छुटकारा मिलेगा और आपके सारे काम सफल होंगे।

मीन राशि
अपना साहस बरकरार रखने के लिये आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद श्री गणेश के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ‘गं गणपतये नमः।‘ आज के दिन आपको भगवान गणेश के इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इस प्रकार जाप करने से आपका साहस बरकरार रहेगा और आप जीवन में कुछ नया करने में समर्थ होंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल