1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गणेश चतुर्थी: आज गणपति की राशिनुसार ऐसे करें पूजा, होगी मनचाही इच्छा पूरी

गणेश चतुर्थी: आज गणपति की राशिनुसार ऐसे करें पूजा, होगी मनचाही इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2018 03:05 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 03:05 pm IST

आज संकष्टी चतुर्थी के दिन आपको भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही आज संकष्टी गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के निमित्त व्रत करने का भी विधान है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें उपाय...

Ganesha chaturthi
Ganesha chaturthi

तुला राशि
अगर आपको पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है या नये कॉलेज में एडमिशन लेने में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है, तो आज के दिन एक कच्चा नारियल लीजिये और उसके ऊपर एक लाल रंग का कपड़ा या चुनरी लपेट दीजिये। अब मन ही मन भगवान से अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए, उस नारियल को भगवान गणेश के मन्दिर में चढ़ा दीजिये। आज के दिन ऐसा करने से आपको पढ़ाई में या कॉलेज में एडमिशन लेने में आ रही परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि
जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं, तो आज के दिन अपने वजन के बराबर हरा चारा तुलवाएं और किसी गौशाला में दान कर दें। अगर आपके आस-पास कहीं गौशाला न हो तो किसी ऐसे व्यक्ति को चारा दे दें, जिसने अपने घर में गाय पाल रखी हो और उससे कहें कि वह गाय को चारा खिला दे। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली का अंबार लगेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल