1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गणेश चतुर्थी: आज गणपति की राशिनुसार ऐसे करें पूजा, होगी मनचाही इच्छा पूरी

गणेश चतुर्थी: आज गणपति की राशिनुसार ऐसे करें पूजा, होगी मनचाही इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2018 03:05 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 03:05 pm IST

आज संकष्टी चतुर्थी के दिन आपको भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही आज संकष्टी गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के निमित्त व्रत करने का भी विधान है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें उपाय...

Ganesha chaturthi
Ganesha chaturthi

मिथुन राशि
अगर आपकी कोई खास इच्छा है, जो बहुत दिनों से किसी न किसी काम के चक्कर में पूरी नहीं हो पा रही है, तो अपनी इच्छा पूरी करने के लिये आज के दिन दो बेसन के लड्डू, थोड़े-से तिल, चावल, मेवा और कोई एक फल अलग-अलग पांच पोटली में बांध लीजिये। अब भगवान गणेश के मन्दिर जाएं और वहां जाकर, उनके निमित्त मंत्र जाप करें औप मंत्र जाप करते हुए सारी चीज़ों को एक-एक करके भगवान को अर्पित करें। मंत्र है- ‘श्री गणेशाय नमः।‘ एक चीज़ चढ़ायें और मंत्र बोलें- ‘श्री गणेशाय नमः।‘ इसी प्रकार बाकी की चीज़ें भी मंत्र बोलते हुए एक-एक करके चढ़ाते जायें। आज के दिन ये उपाय करने से आपकी जो भीइच्छा होगी, वह जल्द से जल्द पूरी होगी।

कर्क राशि
अगर आपका मन कुछ अशांत रहता है, तो अपने मन की शांति के लिय आज के दिन सुबह भगवान गणेश की नियमित पूजा के समय एक पानी का बर्तन भरें और उसे अच्छे से ढक दीजिये। अब उस पानी के बर्तन को भगवान के पास रख दीजिये और शाम होने तक पानी का बर्तन वहां पर ऐसे ही रखा रहने दें। फिर शाम को चन्द्रोदय होने पर, उस पानी से चन्द्रमा को अर्घ्य दें और हाथ जोड़कर प्रणाम करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके मन को शांति मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल