1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गंगा दशहरा: बन रहा है अद्भुत संयोग, स्नान के बाद राशि के हिसाब से करें मंत्र का उच्चारण, बनेंगे बिगड़े काम

गंगा दशहरा: बन रहा है अद्भुत संयोग, स्नान के बाद राशि के हिसाब से करें मंत्र का उच्चारण, बनेंगे बिगड़े काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 23, 2018 05:12 pm IST,  Updated : May 24, 2018 06:29 am IST

गंगा दशहरा: आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज श्री गंगा दशहरा है। आज ही के दिन गंगा मैय्या का अविर्भाव पृथ्वी पर हुआ था। वैसे तो गंगा दशहरा ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को ही मनाया जाता है, लेकिन इस बार अधिक मास होने के कारण मतांतर से बंगाल और उड़ीसा को छोड़कर अन्य स्थानों पर गंगा दशहरा आज के दिन, यानी अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जायेगा

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि: हर प्रकार की मुसीबतों से अपने आपको बाहर निकालने के लिये आज के दिन आप इन पंक्तियों का जाप करें और मन ही मन गंगा मैय्या का ध्यान करें। वो पंक्तियां है- शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे। सर्वस्यार्ति हरे देवि! नारायणि ! नमोऽस्तु ते॥ आज के दिन इन पंक्तियों का जाप करने से आपको हर प्रकार की मुसीबतों से बाहर निकलने में आसानी होगी।.

कन्या राशि: अपने हर कार्य की सफलता सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आप पद्म पुराण के सृष्टि खण्ड 60 के पृष्ठ 64 से 65 में गंगा के विषय में दिये इस मूलमंत्र का जाप करें।
मंत्र इस प्रकार है- 'ओं नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः।' आज गंगा दशहरा के दिन इस मंत्र का 108 बार जाप करने से हर कार्य में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल