1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Garuda Purana: हमेशा बस इस बात का रखें ध्यान, बने रहेंगे सौभाग्यशाली और धनवान

Garuda Purana: हमेशा बस इस बात का रखें ध्यान, बने रहेंगे सौभाग्यशाली और धनवान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2021 07:38 am IST,  Updated : Apr 02, 2021 07:38 am IST

गरुड़ पुराण के अनुसार अगर आप धनवान, अमीर और सुख-समृद्धि के मालिक बनाना चाहते हैं तो जरुरी है कि आप खुद को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ घर को भी साफ रखे।

Garud Puran: हमेशा बस इस बात का रखें ध्यान, बने रहेंगे सौभाग्यशाली और धनवान- India TV Hindi
Garud Puran: हमेशा बस इस बात का रखें ध्यान, बने रहेंगे सौभाग्यशाली और धनवान Image Source : INDIA TV

हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है। 18 महापुराणों में से एक इस पुराण में स्वर्ग, नर्क, पाप-पुण्य, मृत्यु के बारे में बताया गया है। इसके अलावा इसमें कई ऐसी नीतियां बताई गई है जो आपके जीवन की हर मुश्किल से दूर रखने में मदद करती है। गरुड़ पुराण में एक ओर जहां मौत का रहस्य बताया है वहीं दूसरी ओर जीवन के रहस्य छिपे हुए है। 

गरुड़ पुराण के अनुसार अगर आप धनवान, अमीर और सुख-समृद्धि के मालिक बनाना चाहते हैं तो जरुरी है कि आप खुद को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ घर को भी साफ रखे। 

Chaitra Navratri 2021: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें किस दिन पड़ रहा कौन सी देवी का दिन

गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति गंदे वस्त्र और घर को गंदा रखना है उसका सौभाग्य नष्ट हो जाता है। जिस घर में लोग गंदे कपड़े पहनते हैं उस घर पर कभी भी मां लक्ष्मी की  कृपा नहीं होती है और उस घर पर हमेशा दरिद्रता का वास होता है। 

देखा गया है कि जो लोग धन और सभी सुख-सुविधाओं से संपन्न है लेकिन फिर भी अगर गंदे कपड़े पहनते है तो धीरे-धीरे उनका धन नष्ट हो जाता है। इसीलिए कहा गया है कि अगर आप लक्ष्मी की कृपा पानी हैं तो खुद साफ सुथरे कपड़े पहने। 

Garuda Purana: जिंदगीभर रहना चाहते हैं धनवान और सफल व्यक्ति तो आज ही इन 4 चीजों से बना लें दूरी

घर को शुद्ध, साफ-सुथरा करने के साथ-साथ सुंगधित धूप जरूर जलाएं। इससे महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी। 

Garuda Purana: इन 3 चीजों को बिल्कुल भी बीच में न छोड़े, अन्यथा जान-माल को होगा भारी नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल