1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गोवत्स द्वादशी: राशि के अनुसार आज करें ये काम, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी

गोवत्स द्वादशी: राशि के अनुसार आज करें ये काम, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 16, 2017 06:43 am IST,  Updated : Oct 16, 2017 06:43 am IST

दिवाली के दिन के समान ही गोवत्स द्वादशी के दिन का भी बहुत महत्व है। वैसे तो ज्योतिष के मुताबिक दीप पर्व का महत्व एकादशी से ही शुरू हो जाता है, इस बीच पड़ने वाली द्वादशी के दिन गऊ माता के निमित कुछ उपाय करके आप अपने सारे मनोरथ सिद्ध कर सकते हैं।

cow worship
cow worship

आज के दिन 6 बेलपत्र और 1 साबुत हल्दी लें और इन दोनों को गाय के माथे से छुआकर अपने घर में रख लें, पैसा ही पैसा आयेगा और आपकी तरक्की होगी।

रुहरिद्रा, मंजिष्ठा और छह कौड़ियां ले लें और इन्हें गाय माता से स्पर्श करवाकर अपने घर में रख लें, इन तीनों को अपने घर में रखने से लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी, लिहाजा आपको धन-दौलत की कमी नहीं होगी।

ये जो धन प्राप्ति के उपाय अभी बताये हैं, इन्हें तो कोई भी कर सकता है, लेकिन अलग-अलग राशि के हिसाब से धन की प्राप्ति के लिये क्या उपाय करें, कि साल भर आपके पैसा आता रहे

मेष राशि वाले लाल गाय की पूजा करें, गाय को गेहूं और गुड़ खिलाएं।
वृष राशि वाले लाल-पीली गाय की पूजा करें, गाय को चने खिलाएं।
मिथुन राशि वाले लाल पीली गाय के दर्शन करें, गाय को बेसन से बनी चीजें खिलाएं।
कर्क राशि वाले सफ़ेद गाय के दर्शन करें, गाय को चरी खिलाएं।
सिंह राशि वाले काली गाय के दर्शन करें, गाय को जौ खिलाएं।
कन्या राशि वाले काली गाय की पूजा करें, गाय को गुड़ और बाजरे की रोटी खिलाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े राशि के अनुसार क्या करें काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल