1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Ram Navami 2021: राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और दोस्तों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए दें शुभकामनाएं

Ram Navami 2021: राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और दोस्तों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए दें शुभकामनाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 21, 2021 08:02 am IST,  Updated : Apr 21, 2021 08:06 am IST

राम नवमी के खास मौके पर लोग श्री राम की पूजा तो करते ही हैं। इसके साथ ही अपने दोस्तों और परिजनों को राम नवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं।

Ram Navami 2021: राम नवमी के शुभ...- India TV Hindi
Ram Navami 2021: राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और दोस्तों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए दें शुभकामनाओं Image Source : INDIA TV

चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि को राम नवमी के रूप में भी मनाया जाता है। माना जाता है कि  भगवान श्री राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को दोपहर के समय कर्क लग्न में हुआ था।  उस समय चन्द्रमा पुनर्वसु नक्षत्र में था और सूर्य मेष राशि में ।  इस दिन भगवान राम की पूजा के साथ-साथ उनके भाई लक्ष्मण, मां सीता के साथ भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना का विधान है। 

राम नवमी के खास मौके पर लोग श्री राम की पूजा तो करते ही हैं। इसके साथ ही अपने दोस्तों और परिजनों को राम नवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं।  आप भी इन तस्वीरों और मैसेज के माध्यम से दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं दें।

Ram Navami 2021: राम नवमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि

Ram Navami 2021: राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और दोस्तों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए दे
Image Source : INDIA TVRam Navami 2021: राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और दोस्तों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए दें शुभकामनाओं

राम जिनका नाम है, 

अयोध्या जिनका धाम है। 
ऐसे रघुनंदन आपको,
हमारा प्रणाम है।।

श्री रामचंद्र कृपालु भज
मन हरण भवभय दारुणम्।
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम्।
राम नवमी की हार्दिक बधाई!

Ram Navami 2021:नवरात्रि नवमी के दिन प्रभु राम को अर्पित करें ये चीजें, होगी धन-धान्य में बढ़ोत्तरी

Ram Navami 2021: राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और दोस्तों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए दे
Image Source : INDIA TVRam Navami 2021: राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और दोस्तों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए दें शुभकामनाओं

भगवान राम का आशीर्वाद
आप पर आज और हमेशा बना रहे
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

क्रोध को जिसने जीता है, जिनकी भार्या सीता हैं !
जो भरत शत्रुघ्न लक्ष्मण के हैं भ्राता, जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला !
वो पुरुषोत्तम राम हैं, भक्तो में जिनके प्राण हैं !
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को, कोटि कोटि प्रणाम हैं !! 
रामनवमी की शुभकामनाएं

Ram Navami 2021: राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और दोस्तों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए दे
Image Source : INDIA TVRam Navami 2021: राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और दोस्तों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए दें शुभकामनाओं

राम नाम का फल है मीठा, कोई चख देख ले!
खुल जाते हैं भाग, कोई पुकार के देख ले!

भजु दीनबंधु दिनेश दानव, दैत्य वंश-निकन्दनं ।
रघुनन्द आनंदकंद कोशल चन्द दशरथ-नन्दनं ।।

Ram Navami 2021: राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और दोस्तों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए दे
Image Source : िीााजगकRam Navami 2021: राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने करीबियों और दोस्तों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए दें शुभकामनाओं

नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्‍ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्‍य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा !!! 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल