1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Holi 2018: होलिका दहन के समय राशिनुसार करें ये उपाय, खुल जाएंगे हमेशा के लिए किस्मत के दरवाजे

Holi 2018: होलिका दहन के समय राशिनुसार करें ये उपाय, खुल जाएंगे हमेशा के लिए किस्मत के दरवाजे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 23, 2018 11:17 pm IST,  Updated : Mar 01, 2018 02:51 pm IST

आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिकादहन किया जायेगा और उसके अगले दिन होली खेला जायेगा। होली के साथ ही कल से होलाष्टक भी समाप्त हो जायेंगे। इस बार होली बहुत ही शुभ संयोग में बनाई जाएगी। होली का त्योहार ही आपसी प्यार और एकता का त्योहार है।

holashtak 2018 rashifal
holashtak 2018 rashifal

मिथुन राशि
भविष्य में आपको कभी आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े और अगर कोई आर्थिक समस्या फिलहाल आपके ऊपर है, तो वो भी समाप्त हो जाये, इसके लिये कल शाम को चांद निकलने पर एक प्लेट में सूखे छुहारे और थोड़े-से मखाने प्रसाद के रूप में रख लें। साथ ही शुद्ध घी का दीपक जलाकर चन्द्रदेव की पूजा करें। फिर दूध का अर्घ्य देने के बाद प्रसाद को बच्चों में बांट दें। इसके अलावा होली की अग्नि में भी थोड़े से मखाने डालें। आपकी आर्थिक परेशानियों का हल जल्द ही निकलेगा।

कर्क राशि
घर की सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिये कल के दिन शाम के समय आटे का एक चौमुखा दिया तैयार करें और उसमें तेल डालकर घर के मुख्य द्वार पर बाहर की तरफ जलाएं। इसके अलावा होली की अग्नि में जौ के दाने डालें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपके सुख-समृद्धि के साधन दिनों-दिन बढ़ते जायेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल