Holika Dahan 2019: होलिका दहन 20 मार्च यानी की बुधवार को पड़ रही है। होलिका की पवित्र आग में लोग जौ की बाल और शरीर पर लगाए गए सरसों के उबटन को डालते हैं। ऐसी मान्यता है कि ये करने से घर में खुशी आती है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत है। पर क्या आपको पता है कि इस बार होली कब मनाई जाएगी और क्या है शुभ मूहर्त।
Related Stories
कब है होली
जहां 20 मार्च को होलिका दहन होगा। वहीं 21 मार्च को होली खेली जाएगी। होली का त्योहार फाल्गुन माह में होलिका दहन से शुरू होता है। होलिका दहन के समय को लेकर कई बार लोगों के मन में काफी भ्रम होता है। क्योंकि शुभ मूहर्त में ही होलिका दहन करने पर इसका फल मिलता है।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम शाम 8:57 से रात 00:28 मिनट तक है। होलिका मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है।
होली के अगले दिन दुल्हंडी का पर्व मातंग योग में मनाया जाएगा। दोनों दिन क्रमश: पूर्वा फागुनी और उत्तरा फागुनी नक्षत्र में पड़ रहे है। स्थिर योग में आने के कारण इस होली का पर्व बहुत ही शुभ माना गया है।
करें ये टोटके
वास्तु शास्त्र के अनुसार तीन गेहूं की बाली और छः अलसी की बाली लेकर शाम को होलिकादहन के समय होली की अग्नि में जला लें, लेकिन उन्हें पूरा न जलने दें, बीच में ही अधकची बालियों को अग्नि में से निकाल लें। अब इन आधी जली हुई बालियों को एक लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अपनी दुकान या ऑफिस के एक कोने में रख दें अथवा मुख्य द्वार के पास लटका दें। इससे आपके बिजनेस की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होगी।
अगर आपके घर-परिवार में बहुत दिनों से पैसों से संबंधित कोई परेशानी चल रही है, तो पत्तियों सहित एक गन्ना लें और उसे होली की अग्नि में डाल दें। जब गन्ने की सारी पत्तियां जल जायें तो गन्ने को बाहर निकाल लें और ध्यान रहे कि गन्ना न जले। अब इस बचे हुए गन्ने को अपने घर या दुकान के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में खड़ा करके रख दें। आपको धन लाभ जरूर होगा।
और टोटको के बारें में जानने के लिए देखे वीडियो...