1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिनुसार खेले इन रंगो से होली, होगी हर परेशानियां दूर

राशिनुसार खेले इन रंगो से होली, होगी हर परेशानियां दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2017 01:51 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 01:51 pm IST

राशि अनुसार रंगों से होली खेलने पर जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार जानिए कि किस राशि के लोग किस रंग से होली खेलेंगे तो उन्हें क्या शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

color
color

कुंभ राशि
इस राशि के जातक होली के दिन परपल रंग या गुलाल से होली खेले तो मन चाही मुराद झट पट पूरी हो जाएगी। पिता को परपल गुलाल लगाकर उनसे आशीर्वाद लीजिये इससे स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे और स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा। होली खेलकर नहाने के बाद स्काई ब्लू रंग के कपड़े पहने तो माता का प्यार और वाहन सुख शीघ्र ही हासिल होगा। इस राशि के लड़कों की किस्मत का सितारा भी चमक रहा है। इस दिन अपने मित्रों के साथ खूब जम कर होली खेलिए। होलिका दहन की राख, 2 चुटकी, 2 दाने लाल गूंजा और पाच साबुत सुपारी बांधकर अपनी तिजोरी में रखने से जीवन में हर संभव तरक्की की प्राप्ति होगी।

मीन राशि
इस राशि के जातक होली के दिन पीला रंग से अपने प्रियतम के साथ होली जरूर खेले इससे आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे। होली खेलकर नहाने के बाद लेमन कलर के कपड़े पहने तो आपका सौंदर्य बढ़ेगा और वर्ष भर आप लोगो से तारीफ हासिल करेगे। नए कपड़े पहनने के बाद एक पेन दान करने से लम्बे समय से रूके हुए काम अच्छे से बनने लेगेंगे। आज दही बड़े या कोई ऐसी चीज जिसमें काला नमक उपयोग में आता हो, खुद खाएं और दूसरों को भी खिलाएं इससे आपके जीवन में स्थिरता आयेगी। आज आप पीला रंग से माँ दुर्गा को तिलक लगाये तो आपका सुख सौभाग्य दिन दूना और रात चौगना बढेगा । आज अपने जीवनसाथी को हरे रंग की मिठाई खिलायें, आपके दाम्पत्य जीवन में साल भर मधुरता बनी रहेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल