1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साल 2017: मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

साल 2017: मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2016 07:04 pm IST,  Updated : Dec 31, 2016 01:15 pm IST

केतु तो शुक्र की बलि ले लेगा, वो तो शुक्र की बलि लेगा ही। कुल मिलाकर इस वर्ष आपका करियर बेहद परेशान यानि उलझन वाला है और चुगली की वजह से जॉब करना मुश्किल होगा। जो लोग व्यवसायी है, उन्हे अपने बिजनेस में कट-थ्राट कम्पीटीशन का सामना करना पडे़गा।

capricorn- India TV Hindi
capricorn

धर्म डेस्क:  मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है और प्रतीक चिन्ह मगर है। आप कृषि से जुड़े काम कर सकते हैं, आप धातु से जुड़ा काम भी कर सकते हैं। लकड़ी अथवा लोहे से संबंधित काम भी आपके लिए अनुकूल रहेंगे। आप न्यायाधीश के पद पर भी कार्यरत रह सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से मकर राशि के जातकों के लिए नए साल का आरंभ  उतार-चढ़ाव वाला  रह सकता है।

इस साल आपका धन अपने छोटे भाई-बहनों के ऊपर और अपनी समस्याओं के निवारण हेतु खर्च करना पड़ सकता है। कर्ज लेने के कारण चिंता बढ़ सकती है। जहां तक संभव हो अपव्यय रोकने की कोशिश करें। अप्रैल से जून तक का समय आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल बनने के योग बन रहे हैं। यदि आप अपने प्रयासों में लगे रहेंगे तभी कुछ प्राप्ति संभव है अन्यथा बैठे रहने से कोई फायदा नहीं होगा।

करियर के नजरिए से नया साल

करियर की दृष्टि से इस वर्ष आपको कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। करियर का मालिक वर्ष प्रवेश के समय मंगल और केतु के साथ पीड़ित है। जमिनी के सिद्धांतों के अनुसार इसमें केतु का व्यवहार तो खल है, लेकिन मंगल और शुक्र दोनों ही मुदित है- तो सवाल है, मंगल आग और शुक्र फूल। मुदित आग के पास मुदित फूल रख दे तो मुदित होने के बावजूद फूल तो मुरझा ही जाएगा।

केतु का खलत्व तो बाद की बात है, सिर्फ मंगल का संग ही शुक्र को पीड़ित करने के लिए काफी है और केतु तो शुक्र की बलि ले लेगा, वो तो शुक्र की बलि लेगा ही। कुल मिलाकर इस वर्ष आपका करियर बेहद परेशान यानि उलझन वाला है और चुगली की वजह से जॉब करना मुश्किल होगा। जो लोग व्यवसायी है, उन्हे अपने बिजनेस में कट-थ्राट कम्पीटीशन का सामना करना पडे़गा। माता महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से लाभ होगा।

फाइनेंशियल कंडीशन के लिहाज कैसे रहेगा आपका नया साल
अच्छी नही कही जा सकती। आमदनी में शनि विराजमान है। हालांकि एकादश स्थान शनिदेव के लिए शुभमाना जाता है। लेकिन धनभाव में केतु और मंगल उसे काट रहें है, जला रहे है। जमा धन भी खर्च हो जाएगा। 21 जून से 25 अगस्त तक शनि के कारण आमदनी में विशेष बाधा होगी।

जुलाई, अगस्त, सितंबर के महीने विशेष संघर्ष पूर्ण है। नौकरी या व्यवसाय की उठा-पटक बार-बार और नए-नए आर्थिक अवरोध पैदा करेगी। धन कमाने के लिए घर से दूर जाना पड़ेगा। किसी खास व्यक्ति के विश्वासघात के कारण आर्थिक क्षति हो सकती है।

आप धन कमाने के लिए कठोर परिश्रम करेंगे और अपने जीवन के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए मेहनत करेंगे। इस दौरान आपको लंबे समय की कार्ययोजना बनाकर काम करना चाहिए। कर्ज को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। अगर आप व्यापारी है तो किसी सरकारी विभाग के कराधान को लेकर चिंताजनक स्थिति हो सकती है।
 
प्रेम संबंधों के लिए कैसे रहेगा साल
वर्ष प्रवेश के समय सप्तम स्थान का स्वामी चंद्रमा लगन में बैठकर पूर्ण दृष्टि से सप्तम स्थान को देख रहा है। जीवन के प्रेम-तत्व का स्वामी चंद्रमा है। कल्पनाशीलता का स्वामी चंद्रमा है। मन का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा की स्थिति को देखते हुए मकर राशि वालों के लिए जीवन में इस वर्ष व्यार का सोता अविरल बहेगा। रोमांस के खाने का स्वामी शुक्र है जो मंगल और केतु के साथ दूसरे घर में नष्ट-भ्रष्ट हो गया है। पांचवे खाने में और शुक्र का संबंध प्रेम की ऊष्मा से है संबंधों की ऊष्मा से है। वो ऊष्मा नष्ट होती दिख रही है। तो नतीजा यह है कि दाम्पत्य जीवन में प्यार कल्पना तक ही सीमित रहेगा, उसमे कोई गर्मी नही होगी, उसमें कोई ऊष्मा नहीं होगी।

अगली स्लाइड में पड़े हेल्थ और एजूकेशन के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल