1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार को करे इनमे से कोई 1 उपाय, शनिदेव प्रसन्न होकर देंगे वरदान

शनिवार को करे इनमे से कोई 1 उपाय, शनिदेव प्रसन्न होकर देंगे वरदान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2018 04:23 pm IST,  Updated : Feb 16, 2018 04:27 pm IST

पंचतत्वों में से शनिदेव का संबंध वायु तत्व से है। इसके अलावा शनि का संबध आयु, जीवन, शारीरिक बल, योग, प्रभुता, ऐश्वर्य, प्रसिद्धि, मोक्ष, ख्याति, नौकरी आदि से है। जानिए शनिवार के दिन कौन से उपाय कर भगवान शनि को प्रसन्न कर सकते है।

lord shani
lord shani

  • घर की खुशहाली के साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि भी बनी रहे, इसके लिये शनिवार के दिन रात के समय आठ बादाम और आठ काजल की डिब्बी लेकर काले कपड़े में बांधकर अपनी संदूक में या पैसे रखने के साथ पर रख लें।
  • आपके घर में अन्न के भंडार हमेशा भरे रहें, इसके लिये शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। आपको कभी भी अन्न की कमी नहीं खलेगी।
  • अगर आपके बच्चे को बार-बार नजर लगती है, तो शनिवार के दिन एक चुटकी नमक, एक चुटकी हल्दी, लाल मिर्च का पाउडर, राई, दो दाने काली मिर्च लेकर बच्चे के ऊपर से सात बार वार कर घर के बाहर आग में जला दें। ऐसा सात शनिवार तक करें। बच्चे को लगी नजर तो दूर होगी ही, साथ ही भविष्य में भी बच्चे को कभी नजर नहीं लगेगी।
  • अगर आपको या आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबधी कोई न कोई परेशानी लगी रहती है, तो बरगद के पेड़ की जड़ में दूध डालें और दूध डालने से जो मिट्टी गीली हो, उससे मस्तक पर तिलक लगाएं।स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल