1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार को करे इनमे से कोई 1 उपाय, शनिदेव प्रसन्न होकर देंगे वरदान

शनिवार को करे इनमे से कोई 1 उपाय, शनिदेव प्रसन्न होकर देंगे वरदान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2018 04:23 pm IST,  Updated : Feb 16, 2018 04:27 pm IST

पंचतत्वों में से शनिदेव का संबंध वायु तत्व से है। इसके अलावा शनि का संबध आयु, जीवन, शारीरिक बल, योग, प्रभुता, ऐश्वर्य, प्रसिद्धि, मोक्ष, ख्याति, नौकरी आदि से है। जानिए शनिवार के दिन कौन से उपाय कर भगवान शनि को प्रसन्न कर सकते है।

lord shani
lord shani

  • शनि की साढ़े-साती से बचने के लिये 21 शनिवार तक शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं और 21 मंगलवार को हनुमान जी पर चमेली का तेल चढ़ाएं। शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।
  • बरगद, मदार या फिर ढाक, इन तीनों में से किसी एक पेड़ के 8 पत्ते लेकर काले धागे में पिरोकर मंगलवार के दिन हनुमान जी पर चढ़ाने से भी शनि बाधा से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा आप पान पर दो लौंग रखकर भी हनुमान जी को चढ़ा सकते हैं।
  • पितृदोष से बचने के लिये और जीवन में सफलता पाने के लिये तिल या काली उड़द से बने पकवान  गरीबों को दान करें। जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल