कोरोना काल में आस्था जगाने और जीवन को अनवरत चलायमान रखने के प्रयास में इंडिया टीवी ने कई धर्मों के महागुरुओं के साथ सर्वधर्म सम्मेलन किया। इस महाआयोजन में सुबह 10 बजे से 20 महागुरुओं ने शांति का संदेश दिया। इन महागुरुओं में श्री श्री रविशंकर, मोरारी बापू, स्वामी रामदेव जैसे संत शामिल हुए। वहीं ज्ञानी गुरबचन सिंह, अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार कोरोना के संकट में हिम्मत बनाए रखने का रास्ता समाझाया, वहीं अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन संत आचार्य लोकेश मुनि कोरोना से बचने के लिए विश्व शांति का संदेश साझा किया।
सर्वधर्म सम्मेलन पर आज, इंडिया टीवी पर सुनिए दिनभर 20 प्रतिष्ठित धर्मगुरुओं को
जैन मुनि आचार्य पुलक सागरजी महाराज इंडिया टीवी पर आयोजित इस कार्यक्रम में कोरोना वायरस के इस संकट काल में अहिंसा और प्रेम का रास्ता सुझाया। पटना साहिब तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह साहिब कोरोना काल में सेवा का मार्ग बताया। बिशप सेबेस्टियन, सैयद वासिफ हसन उर रहमान और मौलाना सैयद वासिफ ने सिखाया कि कैसे इस मुश्किल घड़ी में दूसरों के काम आया जा सकता है। बाकी धर्म गुरु क्या सीख दी आइए देखते हैं अपडेट्स-