1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज गुरु कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की लाइफ में छाएंगे संकट के बादल

आज गुरु कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की लाइफ में छाएंगे संकट के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 06, 2018 03:08 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 07:12 pm IST

Jupiter Transiit Scorpio: 11 अक्टूबर की शाम 07 बजकर 20 मिनट पर गुरु, यानी बृहस्पति वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे जानिेए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका भविष्य।

Jupiter transiit scorpio on 11 october 2018
Jupiter transiit scorpio on 11 october 2018

धनु राशि
गुरु आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपके भाग्य का उदय होगा। अगले 5 महीने 18 दिनों के दौरान आप जो भी काम करेंगे, भाग्य के सहयोग से उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही शैय्या सुख की प्राप्ति होगी और संतान सुख की भी प्राप्ति होगी। अत: 29 मार्च, 2019 तक गुरु की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए माथे पर केसर का तिलक लगाएं या फिर एक डिब्बी में केसर डालकर अपने पास रखें।

मकर राशि
गुरु आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से बुढ़ापे में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपको आँखों से संबंधी कोई समस्या हो सकती है। आपके पास पैसा होते हुए भी आप परेशान हो सकते हैं। आपकी आमदनी में कमी आ सकती है। अत: 29 मार्च, 2019 तक गुरु की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए मंदिर जाकर शाम की आरती के समय घंटी बजाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल