1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: आज ब्रहस्पति कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

मंगलवार: आज ब्रहस्पति कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2017 07:24 am IST,  Updated : Sep 12, 2017 07:35 pm IST

आज ब्रहस्पति कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह पूरे 13 माह इसी राशि में रहेगा। जिसका असर हर राशि के जातको की लाइफ में पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकास से आपकी लाइफ में कैसा रहेगा ये राशिपरिवर्तन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क आज ब्रहस्पति राशि परिवर्तन कर रहा है। जिसके कारण  आपकेजीवन में थोड़ी सी उथल-पुथल होगी। राशिपरिवर्तन करने के कारण हर राशि के जातकों की लाइफ में थोड़ा बहुत असर नजर आएगा। आज सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर बृहस्पति ने कन्या राशि से आकर तुला राशि में अपना स्थान ग्रहण कर लिया है। इसका बहुत बड़ा असर राशियों पर होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि में क्या प्रभाव पडेगा।

बृहस्पति धर्म स्थल, राजनीति, बैंक, मूल्यवान धातु-रत्न, न्याय, मंत्री पद, दान-पुण्य, आदि मामलों का कारण ग्रह है। जिसके कारण इस क्षेत्र में कुछ प्रभाव होगे।  खगोल विद्या और ज्योतिष विद्या में लोगों की रुचि बढ़ सकती है। इसके साथ ही इस दिन आज सुबह 7 बजकर 55 मिनट से पूरे दिन, पूरी रात और अगली सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आर्थिक मामलों में जहां तक हो सके व्यवहारिक रहें। आज आपको अधिकतर कामों में सफलता मिलने की संभावना बनी हुई है साथ ही आगे बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। आज आपकी प्रतिभा आपके व्यक्तित्व को निखारने में मदद करेगी। छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचें।

आज आप काम के प्रति उत्सुक रहेंगे। सभी कामों में आपके आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज अपनी स्पीकिंग पॉवर से लोगों के कन्फ्यूजन को दूर कर उन्हें समझा पाने में सफल रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन काफी अच्छा है, पढाई में मन लगेगा।

वृष राशि
आज का दिन शानदार पल लेकर आया है। पहले किया हुआ परिश्रम आज अच्छे परिणाम देने वाला है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबित कोई काम आज पूरा जायेगा। आज आप जिस नए समारोह में शिरकत करने जायेंगे वहां किसी से नई दोस्ती की शुरुआत हो सकती है।

अगर आप कवि हैं तो आज आपको किसी बड़े मंच पर परफॉरमेंस देने का बड़ा ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए नियमित खान-पान पर ध्यान रखने की जरुरत है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल