1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Karwa Chauth 2019: करवा चौथ के दिन महिलाएं क्या करें और क्या नहीं, जानें हर एक बात

Karwa Chauth 2019: करवा चौथ के दिन महिलाएं क्या करें और क्या नहीं, जानें हर एक बात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 15, 2019 02:15 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 07:06 am IST

कुछ नियम होते है जिन्हें करवा चौथ के दिन मानना शुभ माना जाता है। जानें इन नियमों के बारे में।

karwa chauth rules and method- India TV Hindi
karwa chauth rules and method

Karwa Chauth 2019 : कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार करवा चौथ 17 अक्टूबर, गुरुवार पड़ रहा है। करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। इस व्रत में चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद छलनी से चंद्रमा से देखने के बाद पति को देखते है। इसके बाद पति अपने पत्नी को अपने हाथों से पानी पिलाकर व्रत खुलवाते हैं।

Karva Chauth 2019: आज करवा चौथ, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय

करवा चौथ के दिन विधि-विधान के साथ मां पार्वती और गणपति की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कुछ नियम होते है जिन्हें करवा चौथ के दिन मानना शुभ माना जाता है। जानें इन नियमों के बारे में।

Karva Chauth 2019: इस कथा को सुने बिना पूरा नहीं होता करवा चौथ का व्रत

  • चंद्रमा देखने से पहले महिलाओं को मां गौरी की पूजा जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही हलवे का भोग लगाना चाहिए।
  • महिलाओं को सूर्योदय से पहले ही सरगी का सेवन कर लेना चाहिए। हमेशा सरगी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खानी चीहिए।
  • चंद्रमा के माता का कारक होने की वजह से करवाचौथ के दिन किसी भी महिला को अपनी सास, मां या फिर दूसरी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए। इस बात को ज्योतिष नजरिए से भी अशुभ माना जाता है।
  • करवा चौथ वाले दिन महिलाएं सफेद रंग की चीजें जैसे दही, चावल, दूध या फिर सफेद रंग का कपड़ा किसी को न दें। क्योंकि सफेद रंग चंद्रमा का कारक माना जाता है। इस दिन इन चीजों का दान करने से आपको आपकी पूजा का फल नहीं मिलेगा।
  • इस दिन महिलाएं काले, नीले और भूरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा न करें। इससे उसको पूजा का फल नहीं मिलता है। इसलिए इस दिन लाल, पीले, हरे यानी सुहाग के रंग के कपड़े पहने।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल