1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कल से खर मास शुरु, नही होगा कोई शुभ काम

कल से खर मास शुरु, नही होगा कोई शुभ काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2016 12:47 pm IST,  Updated : Mar 13, 2016 12:47 pm IST

शास्त्रों के अनुसार इस मास में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर अपने नित्य कामों से निवृत्त हो जाना चाहिए। और दिन भर भगवान विष्णु के नाम का जाप करना चाहिए। इसे विष्णु ने अपना नाम दिया था। इसका दूसरा नाम पुरुषोत्तम मास भी है।

kharmass- India TV Hindi
kharmass

नई दिल्ली:  हिंदू धर्म के पंचाग के अनुसार हर साल सौर पौष को खर मास कहते है। जिसे मलमास या फिर काली रात भी कहा जाता  है। मलमास आज से यानी कि 14 मार्च, सोमवार से लेकर 13 अप्रैल, बुधवार तक रहेगा। इस दिनों पर कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।

ये भी पढ़े-

शास्त्रों के अनुसार इस मास में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर अपने नित्य कामों से निवृत्त हो जाना चाहिए। और दिन भर भगवान विष्णु के नाम का जाप करना चाहिए। इसे विष्णु ने अपना नाम दिया था। इसका दूसरा नाम पुरुषोत्तम मास भी है।  इस दिनों पर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए साथ ही गो दान, ब्राह्मण की सेवा, दान आदि देने से अधिक फल मिलता है।

इस मास में विष्णु की पूजा कर ऐसे करें प्रसन्न

वैसे तो भगवान विष्णु की किसी बी समय पूजा कर तो उसका फल मिलता है, लेकिन इस मास में पूजा करने का अपना ही महत्व है। इस दिन इन मंत्रो का जाप करने से सबी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहती है। इन मंत्रों को प्राचीन काल में श्रीकौण्डिन्य ऋषि ने यह मंत्र बताया था। इस मंत्र को करने से अतुल्य पल की प्राप्ति होती है। जानिे क्या है मंत्र।

कौण्डिन्येन पुरा प्रोक्तमिमं मंत्र पुन: पुन:।

जपन्मासं नयेद् भक्त्या पुरुषोत्तममाप्नुयात्।।
ध्यायेन्नवघनश्यामं द्विभुजं मुरलीधरम्।
लसत्पीतपटं रम्यं सराधं पुरुषोत्तम्।।

इस मंत्र का मतलब है कि मंत्र जपते समय नवीन मेघश्याम दोभुजधारी बांसुरी बजाते हुए पीले वस्त्र पहने हुए श्रीराधिकाजी के सहित श्रीपुरुषोत्तम भगवान का ध्यान करना चाहिए।

गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्।
गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्।।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल