1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. फरवरी माह में जन्में लोग कैसे होते? जानिए कुछ खास बातें

फरवरी माह में जन्में लोग कैसे होते? जानिए कुछ खास बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2016 01:33 pm IST,  Updated : Feb 02, 2016 02:35 pm IST

फरवरी माह प्यार का माह माना जाता है, क्योंकि इस माह वैलेनटाइन होने के कारण हर तरफ प्यार की फिजा होती है। अगर आपका जन्म इस माह हुआ है तो बहुत ही अच्छी बात है। जानिए इस माह में जन्में लोग क्यों होते है खास।

febuary
febuary

  • अपने दिल की बात सबसे कह देंगे मगर जिससे कहना है उससे कभी खुलकर कह नहीं पाते हैं। आपको अपने साथी से अक्सर एक ही शिकायत रहती है कि प्यार में आप जिस गहराई को चाहते हैं उसमें उतनी वह मिल नहीं पाती है।
  • अगर आपका जन्म इस माह है तो आपको बता दे कि आप हर छोटी से छोटी बात को दिल से लगा लेते है। यही कारण है कि आप हर काम में बहुत ही धीरे से प्रगति पाते है। लेकिन आपकी ईमानदारी और हर बात में स्पष्टता आपको औरों से अलग आपकी पहचान बनाती है। साथ ही आप दूसरों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहते है।
  • इस माह में जन्में लोग अक्सर डॉक्टर, लेखक, शिक्षक, चित्रकार, कंप्यूटर विशेषज्ञ या नेता होते हैं। इनसे अलग क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के लिए इन्हें खासा संघर्ष करना पड़ता है।
  • भाग्य के मामले में थोड़े पिछड़े ही कहे जाएंगे। इन्हें इनकी योग्यता और प्रतिभा की तुलना में पद और पैसा दोनों अक्सर नहीं मिलता, या कहें कि देर से मिलता है। फरवरी माह में जन्मे लोगों में एक विशेष तरह का लुभावना अंदाज होता है। वाकपटुता से महफिल को जीत लेते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल