1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु शास्त्र: चाहते है किस्मत चमकाना, तो घर लाएं यह मांगलिक चीजें

वास्तु शास्त्र: चाहते है किस्मत चमकाना, तो घर लाएं यह मांगलिक चीजें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 22, 2016 02:01 pm IST,  Updated : Jun 22, 2016 03:28 pm IST

कहते हैं कि जब माता लक्ष्मी उत्पन्न हुई थीं तब उनके साथ कुछ और भी ऐसी चीजें उत्पन्न हुई थी जिसे घर में स्थापित करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है, खुशियां आती हैं और सभी परेशानियां दूर होती है।

maa laxmi and lord ganesha
maa laxmi and lord ganesha
  • मंगल कलश को ईशान भूमि पर रोली, कुमकुम से अष्टदल कमल की आकृति बनाकर उस पर यह मंगल कलश रखा जाता है। वहीं दूसरी ओर यह कहा जाता है कि इसे तांबे के कलश में जल भरकर उसमें कुछ आम के पत्ते डालकर उसके मुख पर नारियल रखने से घर में समृद्धि आती है। साथ ही कलश पर रोली से स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर उसके गले पर मौली बांधी जाती है।
  • शंख की पूजा और दर्शन करने से अनेक लाभ मिलते हैं। घर में रोज शंख बजाने से सेहत को लाभ मिलता है वहीं घर का वातावरण भी शुद्ध होता है और वहीं इसके रहने से आयु वृद्धि, लक्ष्मी वृद्धि, पुत्र प्राप्ति, पितृ दोष शांति, विवाह आदि की रुकावट दूर होती है।
  • लक्ष्मी कौड़ी कहते हैं पीले रंग की कौड़ी को कहते हैं। कुछ सफेद कौड़ियों को केसर या हल्दी के घोल में भिगोकर उसे लाल कपड़े में बांधकर घर में तिजोरी में रख दें। दौ कौड़ियों को खुद की जेब में भी हमेशा रखें इससे धन का लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारे में-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल