1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. महिलाओं का नाक में नथ पहनने के पीछे क्या है कारण, जानिए

महिलाओं का नाक में नथ पहनने के पीछे क्या है कारण, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2017 08:06 am IST,  Updated : May 07, 2017 08:06 am IST

कई बार ये आभूषण रीति-रिवाज़ों के नाम पर भी पहने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विशेष प्रकार के गहने ना केवल रिवाज़ की दृष्टि से अहम माने जाते हैं, बल्कि साइंस ने भी इन्हें पहनने के पीछे कई कारण दिए हैं।

women wearing nath
women wearing nath

शदियों में पहनना माना जाता है शुभ
यह सदियों से चला आ रहा है कि दुल्हन नथ जरुर पहनती है। सबसे ज्यादा मराठी महिलाओं के लिए नथ बहुत ही जरुरी होता है। जिसके कारण इनकी नाक की नथ काफी सुंदर भी होती है, यह आकार में बड़ी एवं मोतियों से जड़ी होती है।

नथ पहनने से स्वास्थ्य संबंधी फायदे
आपने नथ पहनने के रिवाज के बारें में तो जान लिया। अब जानिए आखिर इसे पहनने से क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते है। आयुर्वेद के अनुसार माना जाता है कि  अगर नाक के एक प्रमुख हिस्से वाली जगह पर छेद किया जाए तो मासिक धर्म के समय उस महिला को कम दर्द झेलना पडेगा। इसका कारण वैज्ञानिकों ने नाक की कुछ नसों का एक स्त्री के गर्भ से जुड़ा हुआ बताया है। इसलिए लड़कियों की बाई ओर की नाक छेदी जाती है क्योंकि उस जगह की नसें नारी के महिला प्रजनन अंगों से जुडी हुई होती हैं। नाक के इस हिस्से पर छेद करने से महिला को प्रसव के समय भी कम दर्द का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल